मेरे घर-जायदाद पर कब्जा..!!”30,000 करोड़ की लड़ाई में ट्विस्ट।

मेरे घर और जायदाद पर कब्जा चाहती है। जबरदस्ती मुझसे पेपर साइन कराए। संजय कपूर की मां ने लगाए बहू प्रिया सचदेव पर गंभीर आरोप। रानी कपूर और एक्स बहू करिश्मा ने बनाई जोड़ी। कभी दोनों का था 36 का आंकड़ा। आज मिलकर काम कर रही हैं करिश्मा और रानी। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी 300 करोड़ की संपत्ति को लेकर बवाल मचा हुआ है।

यहां तक कि यह मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी बहू प्रिया सचदेव के बीच फैमिली ट्रस्ट को लेकर आपसी मतभेद चल रहा है। अपने रिसेंट इंटरव्यू में रानी कपूर ने बहू प्रिया सचदेव के साथ चल रही इस कानूनी लड़ाई पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने प्रिया पर धोखाधड़ी झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने यह लड़ाई अंत तक जारी रखने की बात कही है। रानी कपूर के आरोपों के मुताबिक संजय कपूर के निधन के 3 दिन बाद प्रिया सचदेव उन्हें ऑफिस लेकर गई और उनसे कई सारे पेपर्स साइन कराए। वह कहती हैं कि बेटे के गुजर जाने के बाद वह उस हालत में नहीं थी कि कुछ पढ़ लिख सकें और समझ सके। प्रिया ने उन्हें कई पन्नों का डॉक्यूमेंट दिया और उनसे साइन करा लिए। जैसे ही वह कमरे से बाहर निकली, उनकी बेटी ने पूछा कि उन्होंने क्या साइन किया है? जिस पर वह कहती हैं कि उन्हें कुछ पता ही नहीं है। संजय की मां का आरोप है कि उनकी बहू ने जो भी डॉक्यूमेंट जबरदस्ती साइन कराए थे, वह उन्हें नहीं मानती हैं। रानी कपूर ने अपने आरोपों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए प्रिया सचदेव पर उनका घर हड़पने तक का आरोप लगा दिया। वह कहती हैं कि प्रिया सचदेव ने उनका दिल्ली वाला घर हथिया लिया है और वह परिवार से किसी को भी आने जाने नहीं दे रही हैं। इसी बीच रानी कपूर से एक्स बहू करिश्मा कपूर के साथ बॉन्डिंग को लेकर भी सवाल किए गए। इस सवाल का जवाब देते हुए संजय की मां रानी कहती है, वह आज भी करिश्मा कपूर के टच में है। वह अपने पोता-पोती के साथ मिलती रहती हैं। वो लोग मिलकर लंच पर जाते हैं।

उनके आज भी करिश्मा और बच्चों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। इसी बीच उन्होंने बताया कि उन्हें प्रिया और संजय के बेटे अपने पोते अज़ारियस कपूर की बहुत याद आती है। इन सब विवादों के चलते वह अपने पोते से मिल भी नहीं पाई हैं।

बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को हुआ था। यानी कि महज 2 महीने में उनकी मौत को 1 साल पूरा हो जाएगा। उनके जाने के बाद संजय की संपत्ति को लेकर पूरे परिवार में हंगामा मचा हुआ है। बिजनेस टकून संजय कपूर अपने पीछे लगभग 300 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। जिसके चलते संपत्ति के बंटवारे का मुद्दा कोर्ट में चल रहा है और आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब कोर्ट किसके पक्ष में फैसला लेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Comment