रणवीर सिंह ने दी गुड न्यूज़,दुआ के पापा ने 40वें बर्थडे पर दिया गिफ्ट,पोस्ट हटाने की सुलझाई गुत्थी।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम से हटाए सारे पोस्ट। बर्थडे से पहले ही क्यों लिया दुआ के पापा ने इतना बड़ा फैसला? 121 पर अटपटाता पोस्ट देख घबराए फैंस। सोशल मीडिया पर दीपिका के पति की इस हरकत से मची हलचल। क्या अपकमिंग फिल्म का बाजीराव ने दिया कोई हिंट? बॉलीवुड के धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह को लेकर एक शॉकिंग अपडेट सामने आई है। जी हां, एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी सारी फोटोस, वीडियोस और यहां तक कि प्रमोशनल और ब्रांड कोलैब भी डिलीट कर दिए हैं।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी एक्टर ने अपने अकाउंट से सब कुछ हटाया हो। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि एक्टर ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले इतना अजीबोगरीब फैसला क्यों लिया? दुआ के पापा के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस और अन्य लोग भी हैरान परेशान हो गए कि आखिर सब ठीक तो है।

फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर रणवीर ने बर्थडे से पहले सारे पोस्ट क्यों डिलीट किए और क्यों ऐसा फैसला लिया। बता दें कि अगर आप एक्टर के इंस्टा आईडी को चेक करेंगे तो अब उस पर एक भी पोस्ट नहीं दिख रहा है। सिर्फ लिखा है नो पोस्ट येट। हालांकि सारे पोस्ट डिलीट करने के बाद उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर 121 जरूर लिखा जिसका मतलब किसी को भी समझ नहीं आ रहा है। रणवीर के इस कदम से फैंस हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि क्या एक्टर के साथ सब कुछ ठीक है? हालांकि कुछ ने इसे जरूर रणवीर की अगली फिल्म से जोड़कर देखा और कहा कि तूफान आने वाला है।

खैर अब फैंस को जिस पल का इंतजार था रणवीर सिंह ने वो आखिरकार खत्म कर दिया। जी हां, एक्टर ने खुद 121 की गु्थी को सुलझा दिया है और लोगों के मन में आए हर एक सवाल पर फुल स्टॉप लगा दिया है। एग्जैक्ट 12:12 पर रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर का पहला लुक शेयर कर दिया है। दुआ के पापा ने अपने फैंस को 40वें बर्थडे का धमाकेदार तोहफा आखिरकार दे ही दिया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद से ही फैंस को रणबीर के बड़े पर्दे पर लौटने का बेसब्री से इंतजार था और पल अब आ चुका है। धुरंधर को लेकर रणवीर पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में बने हुए हैं।

शूटिंग से उनके कई वीडियोस भी सामने आए हैं। जिनमें रणवीर सिंह बड़े बालों और तगड़ी बॉडी वाले लुक में दिखे थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद से ही फैंस रणबीर के इस लुक के लिए काफी उत्साहित थे। फिल्म के टीजर में रणवीर का लुक खिलजी वाइब दे रहा है। यहां तक कि फिल्म के हर एक किरदार का लुक भी काफी रोमांचक देखने को मिल रहा है। एक्टर के इस लुक के सामने आते ही लोग रणवीर की जमकर तारीफें कर रहे हैं। धुरंधर में एक बड़ी स्टार्स कास्ट नजर आने वाली है।

इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में यामी गौतम के भी होने की खबरें सामने आ रही है। अब बता दें कि टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बस बनना शुरू हो गया है। फैंस को फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

Leave a Comment