रणदीप हुडा ने सलमान की वो बात जान ली जो करीबी भी नही जान पाया।

रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। अपने रोल्स के लिए रणदीप हर संभव तैयारी करते हैं। वजन घटाना हो, बढ़ाना हो या किसी भी तरह की ट्रेनिंग लेनी हो, फिल्म करने से पहले रणदीप उस रोल के लिए पूरी तरह तैयार होते हैं। उनकी फिल्मोग्राफी में हाईवे, सरपजी जैसी कल्ट फिल्मों के नाम हैं।

हाल ही में वह सनी देओल की फिल्म जाट में नजर आए थे। रणदीप ने सलमान खान के साथ भी काम किया है। रिसेंटली एक इंटरव्यू में उन्होंने सलमान और सनी देओल के बारे में बातें की हैं। मिड से बात करते हुए रणदीप ने अपनी फिल्मीजर्नी को लेकर बहुत सारी बातें बताई। फिल्म चुनने उसके लिए तैयारी करने से लेकर सेट पर बने कोस्टार से दोस्ती के रिश्तों तक पर चर्चा की। जब उनके और सलमान के बीच दोस्ती को लेकर बात की गई तो रणदीप ने कहा सलमान बहुत समझदार हैं, बहुत क्रिएटिव हैं और मुझे लगता है कि आजकल अकेले पड़ गए हैं।

उन्होंने मुझे हमेशा सलाह दी है कि एक अच्छा आदमी कैसे बनना है। लोगों से अच्छा व्यवहार कैसे करना है, उनकी मदद कैसे करनी है। रणदीप ने मजाक में कहा कि सलमान ने पिछले सालों में मुझे बहुत सारी सलाह दी है जिसे मैंने फॉलो नहीं किया।मगर वह बहुत ईमानदारी से आपको सारी बातें कहते हैं और चाहते हैं कि आप अपना बेस्ट दें। रणदीप ने सलमान के साथ तीन फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म है किक, दूसरी सुल्तान और तीसरी साल 2021 में आई फिल्म राधे। रणदीप ने सनी देओल और सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि फिल्म एक्शन उन दोनों को देखकर ही डिजाइन किया गया था। जब आप स्क्रीन पर उन दोनों को देखते हैं तो आपको यकीन हो जाता है कि वो जो कर रहे हैं बस वही कर सकते हैं। सलमान और सनी देओल इंटरनेट से पहले भी स्टार थे। वो उस समयसे स्टार हैं जब उन्हें चित्रहार पर देखा जाता था।

हमने तो अलमारी में उनके पोस्टर तक चिपकाए होते थे। रणदीप ने इंटरनेट को लेकर भी बात की। कहा कि आज के समय में सब कुछ अलग है। अब हर किसी को पता है कि उसके पसंदीदा स्टार्स क्या खाते हैं, क्या करते हैं? है। सब कुछ सोशल मीडिया पर अवेलेबल है। तो उन लोगों का एक अलग व्यक्तित्व बन चुका है। मैं कुछ ऐसा ही करना चाहता हूं। लोग यही सब देखकर विश्वास कर लेते हैं कि स्क्रीन पर जो हो रहा है वो सच है।

खैर सलमान खान की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज़ फिल्म थी सिकंदर जो कि फ्लॉप हो गईथी। इसके बाद वो अपूर लाखिया की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं जो गलवान घाटी विवाद पर बनने जा रही है। उधर सनी देओल इन दिनों बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके बाद वो नितेश तिवारी वाली रामायण की शूटिंग शुरू करेंगे।

Leave a Comment