लंबी हाइट..चॉकलेटी चेहरा..चर्चा में रवीना टंडन का बेटा, राशा के भाई रणबीर ने चुराया दिल !

18 साल का हुआ मस्तमस्त गर्ल रवीना का बेटा। लाडले के बर्थडे पर रवीना ने लुटाया प्यार। चॉकलेटी चेहरा देख लोगों ने की जमकर तारीफ। तो छोटे भाई के बिग डे पर राशा ने भी दी खूब बधाइयां। 18 साल के हुए रणबीर की हो रही है खूब चर्चा। बड़े पर्दे की मस्तमस्त गर्ल रवीना टंडन का बेटा 18 साल का हो गया है। आज यानी कि 12 जुलाई को मस्तमस्त गर्ल रवीना टंडन के बेटे रणबीर थडानी का 18th बर्थडे है।

अब लाडले के बर्थडे के मौके पर रवीना ने प्यार लुटाते हुए कई अनसीन और क्यूट तस्वीरें शेयर की है और बेटे को बर्थडे विश भी किया है। लाडले रणबीर के 18th बर्थडे पर रवीना ने 13 क्यूट और अनसीन तस्वीरें शेयर करते हुए बेटे को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। और कैप्शन में लिखा है, व्यस्क वाले दौर में आपका स्वागत है। आप 18 साल के हो गए हैं। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं। मेरी धूप हमेशा रहने वाले मेरे प्यार। हमें इस पर गर्व है कि आप अब पुरुष बन गए हैं। दयालु रहें, मजबूत रहें और देखभाल करने वाले बने। महादेव आपके साथ हैं। शुक्रिया मुझे अपनी मां के रूप में चुनने के लिए। आप बुद्धिमान आत्मा हो।

अब रवीना का यह पोस्ट और 18 साल के हुए रणबीर की अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इंटरनेट यूज़र्स रवीना के बेटे की लंबी हाइट और चॉकलेटी चेहरा देख खूब तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं और राशा के भाई के लुक्स की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 13 तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रवीरा ने बेटे की बचपन की तस्वीरों से लेकर अटलहुड की बेस्ट और अनसीन क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें 18 साल के हुए रणबीर के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी खूब चर्चा की जा रही है। साथ ही इंटरनेट यूज़र्स रणबीर की हाइट और चॉकलेटी लुक्स के साथ-साथ पर्सनालिटी को देखकर रवीना के बेटे को नेक्स्ट सुपरस्टार का टैग भी दे रहे हैं।

जी हां, राशा के छोटे भाई को लेकर तेजी से यह चर्चा हो रही है कि रणबीर एकदम हीरो वाली वाइब दे रहे हैं और राशा के बाद रणबीर खड़ानी ही अगला सुपरस्टार होने वाले हैं। बताते चलें कि रवीना टंडन के अलावा बड़ी बहन राशन ने भी अपने छोटे भाई के बर्थडे पर प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते हुए रणबीर को बर्थडे विश किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कभी रणबीर को गले लगाते हुए तो कभी अपने भाई के गालों पर किस करते हुए प्यार लुटाती हुई राशा तस्वीरों में साफ नजर आ रही हैं।

साथ ही राशा ने कैप्शन में लिखा रणबीरू 18 साल का हुआ। अब मस्तमस्त गर्ल रवीना के साथ-साथ राशा की यह तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। जिस पर लाखों फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब प्याल उठा रहे हैं और रणबीर थड़ानी को बर्थडे की विशेस भी दे रहे हैं। बहरहाल देखना यह वाकई में खास होने वाला है कि सुपरस्टार मम्मी रवीना और राइजिंग स्टार राशा बड़ी बहन के बाद रणबीर कब तक बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू करते हैं।

Leave a Comment