रामायण’ में ट्रिपल रोल करेंगे रणबीर कपूर !

98 ऑस्कर अवार्ड्स के थर्ड राउंड के प्रेजेंटर के नाम अनाउंस हो गए हैं। इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर एन हैथवे, पॉल मेस्केल, प्रियंका चोपड़ा, विल आरनेट और ग्वेनेथ पे्ट्रो के नाम शामिल हैं। इससे पहले जिन प्रेजेंटर्स के नाम अनाउंस हुए थे उनमें एंड्रियन ब्रूडी, क्रिस एवांस, माइकी मेडिसिन, डेमीमूर और जोई सलना सहित और भी कई बड़े नाम शामिल हैं। ऑस्कर रिवार्ड सेरेमनी 15 मार्च को होगी। भारत में इसका लाइव टेलीकास्ट 16 मार्च सुबह 6:30 बजे से देखा जा सकेगा।

Amazon प्राइम वीडियो के चर्चित शो द बॉयज के पांचवें और आखिरी सीजन का ट्रेलर आ गया है। इस बार कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था। होम लैंडर अब एक ऐसा सिरम चाहता है जो उसे अमर कर दे। साथ ही उसकीत्वाकांक्षाओं से भी बड़ा हो चली है। ट्रेलर के एक सीन में वो ओवेल ऑफिस में अमेरिका का राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठा हुआ है। वहीं बिलीबचर एक ऐसा वायरस इस्तेमाल करना चाहता है जो धरती से सभी सुपर हीरोज़ को मिटा देगा। इनमें से कौन अपना मकसद अपने मकसद में कामयाब होता है यह मालूम चलेगा।

8 अप्रैल को इस दिन शो के पहले दो एपिसोड रिलीज़ होंगे। उसके बाद हर हफ्ते इसका एक एपिसोड रिलीज़ किया जाएगा। द बॉयज के आखिरी सीजन का आखिरी एपिसोड 20 मई को रिलीज होगा। सलमान खान एक बार फिर सूरज बजातिया की फिल्म में नजर आ सकते हैं। हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में सूरज बजातिया ने कहा कि सलमान के साथ उनकी नई फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती फिल्में यानी मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन वाले रोल उन्होंने सलमान को जहन में रखते हुए लिखे थे।

अब एक बार फिर सलमान और सूरज बजातिया की जुगलबंदी देखने में वक्त लगेगा। स्क्रीन राइटर कोना वेंकट ने आई ड्रीम मीडिया को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने कहा कि ऋतिक रोशन तेलुगु फिल्म डाकू महाराज के डायरेक्टर बॉबी कोहली की फिल्म में नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा मैं बॉबी कोहली और राइटर के चक्रवर्ती रतिक से मिले 2 घंटे की इस मीटिंग में हमने उन्हें स्टोरी नैरेट की।

उन्हें कांसेप्ट बहुत पसंद आया। हालांकि द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी किसी डेवलपमेंट का खंडन किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि जिस मीटिंग की बात कोना वेंकट कर रहे हैं वो काफी समय पहले हुई थी मगर चीजें वर्कआउट नहीं कर पाई। इसलिए फिलहाल रितिक बॉबी कोहली की फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की कि 6 मार्च को धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा। मगर 6 मार्च को रणबीर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11:11 पर आएगा। धुरंध 2 को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नडा और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी। Dharma प्रोडशंस एक नई फिल्म बनाने जा रहा है। वैरायटी इंडिया के मुताबिक यह मल्टीपल जॉनर्स का मिक्सचर होगी। इसमें कॉमेडी, एक्शन और सेटायर भी देखने को मिलेगा। मगर कॉमिक एलिमेंट डोमिनेटिंग होगा। बतौर डायरेक्टर कॉलिन डी कुनह के नाम पर चर्चाएं हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक यह फिल्म हॉलीवुड की कल्ट पैरो फ्रेंचाइज़ कैरी मूवी की तर्ज पर बनाई जाएगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर लीड रोल करेंगे। हीरोइन की तलाश जारी है। साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। रणबीर कपूर ने रामायण 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। पिंक विला के मुताबिक फिलहाल शूट मुंबई के एक स्टूडियो में हो रहा है। मार्च में लव एंड वॉर के शूट का एक और शेड्यूल शुरू होने वाला था। मगर संजय लीला भंसाली की तबीयत नासाज होने की वजह से लव एंड वॉर का शूट टल गया। अब इसकी शूटिंग मई में शुरू हो सकेगी। इस विंडो में रणबीर रामायण 2 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के सेकंड पार्ट में भगवान राम और हनुमान जी के कई सीन साथ में हैं। इसलिए 20 मार्च के आसपास सनी देओल भी रामायण 2 की शूटिंग से जुड़ेंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज़ होगा।

टॉक्सिक धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को आने वाली थी। मगर यश ने अपनी फिल्म पोस्टपोन कर दी है। जैसे ही 19 मार्च को टॉक्सिक का स्लॉट खाली हुआ, पवन कल्याण ने उसमें अपनी फिल्म फिट कर दी। उनकी फिल्म उस्ताद भगत सिंह अब 19 मार्च को रिलीज़ होगी। मैट्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर यह अनाउंसमेंट 5 मार्च को किया। 19 मार्च महत्वपूर्ण तारीख इसलिए है क्योंकि इस दिन गुड़ी पारवा है जो साउथ स्टेट्स में उगादी के नाम से भी मनाया जाता है। नॉर्थ इंडिया की तरह साउथ इंडिया में भी इसे हिंदू नव वर्ष की शुरुआत माना जाता है। रविकिशन स्टार शो मामला लीगल है कि दूसरे सीजन की रिलीज़ डेट आ गई है। यह 3 अप्रैल को Netflix पर प्रीमियर होगा। रविकिशन इस सीजन में भी विजय त्यागी के किरदार में नजर आएंगे। अनंत जोशी और निधि बिष्ट भी वापसी कर रहे हैं।

कुशा कपिला और भोजपुरी स्टार निरहुआ इस शो के नए चेहरे होंगे। इसे समीर सक्सेना और राहुल पांडे डायरेक्ट कर रहे हैं। अभय वर्मा और शशि कपूर के पोते जहान कपूर साथ में एक फिल्म करने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड के मुताबिक इस फिल्म का नाम है दिलकशी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इसे हंसल मेहता प्रोड्यूस करेंगे। मलयालम डायरेक्टर लीजो जोस इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। रिपोर्ट्स थी कि मीनाक्षी चौधरी जॉन अब्राहम स्टारर फोर्स 3 से अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू करेंगी। मगर वो एन वक्त पर फिल्म से अलग हो गई। अब उनकी जगह फिल्म में तान्या मनिकतला को कास्ट किया गया है। यह साफ हुआ फिल्म के सेट से लीक हुई एक फोटो से। इस तस्वीर में डायरेक्टर भव धुलिया के साथ जॉन अब्राहम, तान्या, मनिकतल और हर्षवर्धन रानी नजर आ रहे हैं। रामायण रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इसमें वो भगवान राम का पात्र कर रहे हैं। मगर रिपोर्ट्स है कि वो इस फिल्म में पहली बार ट्रिपल रोल में नजर आएंगे।

वो भगवान राम के अलावा भगवान विष्णु और उनके छठे अवतार परशुराम के रोल में भी नजर आएंगे। रणबीर धीरे-धीरे करके इन सभी हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं। रामायण को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आज हम आपको जो फिल्म सुझा रहे हैं, उसका नाम सनर्स है।

इसे इस साल ऑस्कर में 16 नॉमिनेशंस मिले हैं। यह जुड़वा भाइयों की कहानी है जो क्राइम की दुनिया छोड़कर अपने शहर वापस लौटते हैं। ये लोग अपने एक जक जॉइंट शुरू करना चाहते हैं। मगर अपने होमटाउन लौटने के बाद उनका सामना कुछ सुपर नेचुरल चीजों से होता है। इससे ज्यादा बताएंगे तो पिक्चर स्पॉइल हो जाएगी। यह फिल्म Jio Hotstar पर उपलब्ध है। आज का शो लिखा था मेरे साथी श्वेतांक ने।

Leave a Comment