बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। 5 दिसंबर को फिल्म रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही उनकी और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जो कि रणबीर सिंह की बहन की शादी की हैं। इसी साल जनवरी में ही रणबीर सिंह की बहन ने सगाई की थी।
अब शादी में भाभी दीपिका पादुकोण का अंदाज भी वायरल हो गया। दोनों ही कपल गोल्स लेते भी दिखाई दे रहे हैं।
गोवा में रणबीर सिंह की बहन शादी के बंधन में बंध गई हैं। जहां से दीपिका पाडुकोण और रणबीर सिंह का नया लुक भी वायरल हो रहा है। जनवरी में ही रणबीर सिंह की कजिन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी की सगाई हुई थी।
अब परिवार और दोस्तों के बीच उन्होंने अपने हमसफर का हाथ थाम लिया है। हाल ही में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण का भी नया लुक वायरल हो गया जो जो शादी की ही तस्वीरें और वीडियोस हैं। दरअसल दोनों ही कपल गोज़ देते हुए दिखाई दिए। शादी में दीपिका पादुकोण पति के साथ कुछ खास वक्त बिताती नजर आई जिनकी तस्वीरें उनके फैन पेज की तरफ से शेयर भी की गई हैं।
हालांकि रणबीर सिंह के कुछ वीडियो भी वायरल हैं जिसमें वह बहन की एंट्री के वक्त फूलों की चादर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही बहन के फेरों के वक्त रस्म भी निभाते दिखाई दिए हैं। यूं तो रणबीर सिंह की बहन का नाम रतिका भवनानी है जो उनके बेहद करीब हैं। पर गोवा में जिस बहन की शादी हुई है, वह एक्टर की कजिन हैं। खुद सौम्या हिंगोरानी ने अपनी शादी के कुछ वीडियोस Instagram पर शेयर किए हैं। जिसमें फूलों की चादर के साथ रणबीर सिंह बहन को लाते दिखे।
साथ ही शादी में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह कॉफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। लाल कुर्ता और सफेद पैजामे में रणबीर सिंह दिखे तो दीपिका पादुकोण ने प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई थी। सिंपल बन हेयर स्टाइल के साथ कानों में झुमके और गले में नेक पीस पेअर किया था।
दरअसल, रणबीर सिंह की बहन की शादी में और भी पहुंचे थे। उन्होंने लिखा, यह सिर्फ 10 साल से डेट कर रहे हैं। जिस पर रणबीर सिंह ने भी कमेंट किया। वो रेड हार्ट इमोजी बनाकर लिखते हैं सबसे अनमोल कपल। बहन की शादी में रणबीर सिंह जच रहे थे। दीपिका पाडुकोण का क्लासी अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया। आपको बता दें रणबीर सिंह की कजिन के जो दूल्हा बने हैं उनका नाम है समराज। हालांकि उनके बारे में और जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
