फिल्म के लिए रणबीर से कौन रहेगा बेहतर?

नितेश तिवारी की बिग बजट वाली फिल्म रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर का जमकर बॉयकॉट किया जा रहा है और यह बॉयकॉट इसलिए किया जा रहा है क्योंकि आज से कुछ साल पहले राजीव मखनी के साथ दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो बयान दिया था उस बयान का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। ऐसे में हर किसी के ज़हन में एक ही सवाल उठता है कि रामायण फिल्म में श्री राम के किरदार में रणवीर कपूर को क्यों लिया गया?

इस पर अब डायरेक्टर ने खुलासा कर दिया है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर जो कि बॉलीवुड के एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक हैं। उनका वीप खाने वाला वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ। तो वहीं दूसरी ओर कई लोगों का मानना है कि रामचरण जिन्होंने ट्रिपल आर में सिर्फ कुछ ही पलों में श्री राम के किरदार में महफिल लूट ली थी। उन्हें श्री राम के किरदार से नवाजा जाना चाहिए। आइए चलिए जानते हैं कि रणबीर कपूर को आखिरकार रामायण में राम का रोल क्यों मिला।

दरअसल रामायण का टीज़ जब से रिलीज़ हुआ है, सभी की जुबान पर इस फिल्म का नाम छाया हुआ है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म के पहले टीज़ में पांच प्रमुख कलाकारों के नाम की पुष्टि कर दी गई है। जिनमें रणवीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभाएंगे। वहीं दूसरी ओर साईं पल्लवी, माता सीता, यश रावण, रवि दुबे, लक्ष्मण और सनी देओल महावीर हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं।

अभी हाल ही में कई सोशल मीडिया ने यश की एक पोस्ट पर कमेंट कर इच्छा जताई थी कि फिल्म में उन्हें रावण नहीं बल्कि राम का किरदार करना चाहिए था। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर को ही राम का किरदार क्यों मिला? इसे लेकर अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छावड़ा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। दरअसल मुकेश छावड़ा ने 2024 में रणबीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में रामायणम की कास्टिंग को लेकर बातचीत की थी।

उन्होंने फिल्म में राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर कहा था कि उनके चेहरे में एक मासूमियत है। एक शांति है जो जरूरी था। जिनके अंदर एक बच्चा है वह दिखाई देता है। छावड़ा के मुताबिक राम जैसे दिव्य और सर्वमान्य व्यक्तित्व को दिखाने के लिए किसी भी एक्टर में यह गुण जरूरी थे।

इसी बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने परफॉर्मेंस को लेकर रणबीर कपूर के कमिटमेंट्स की तारीफ की थी। इस पर उनका कहना था कि जब एक्टिंग की बात आती है तो आप उन्हें हरा नहीं सकते। वह बेहद नेचुरल हैं। उन्हें हिट्स या फ्लॉप से फर्क नहीं पड़ता। वह अपनी दुनिया में जीते हैं।

वह बस एक्टिंग करना चाहते हैं। तो ऐसे में दोस्तों आप भी समझ सकते हैं कि फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर की वजह से ही रामायण फिल्म में श्री राम के किरदार में रणबीर कपूर को कास्ट किया गया है। तो वहीं दूसरी ओर कई लोगों का मानना है कि ट्रिपल आर में जो किरदार कहीं ना कहीं रामचरण ने श्री राम का निभाया था उससे इंस्पायर होकर नितीश तिवारी की फिल्म में उन्हें लिया जाना चाहिए था। क्योंकि ट्रिपल आर जो कि एसएस राजामौली की फिल्म थी। इस फिल्म में रामचरण के अलावा इसमें एंटी रामराव जूनियर का भी किरदार था जो कि काफी ज्यादा पसंद किया गया। लेकिन रामचरण ने कुछ ही पलों में श्री राम के किरदार को निभाकर लोगों की वाहवाही लूटी थी और उनके इस किरदार को लोगों ने जमकर पसंद भी किया था। यही बड़ी वजह है कि श्री राम के किरदार में रणबीर कपूर की जगह लोगों का मानना था कि रामचरण को लेना चाहिए था। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे थे कि मुझे खाना बहुत ज्यादा पसंद है। इस पर भी लोगों की नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है और कई लोगों का मानना है कि रणबीर कपूर जो कि के बहुत ज्यादा शौकीन है वो श्री राम जैसे पवित्र किरदार को कैसे पर्दे पर पेश कर सकते हैं। ऐसे ही कई सारे बवाल अब सोशल मीडिया पर देखने व सुनने को मिल रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर अगर बात करें इस फिल्म से जुड़े कलाकारों की तो इस फिल्म के कलाकार काफी ज्यादा अहम माने जाते हैं। श्री राम के किरदार में जहां रामायण में रणबीर कपूर नज़र आएंगे। यश जो कि रावण के किरदार में नज़र आने वाले हैं। लेकिन सनी देओल के किरदार की बात करें तो हनुमान जी के किरदार में नज़र आएंगे और उन्हें भी देखने के लिए फैंस काफी अधिक एक्साइटेड चल रहे हैं।

इसी के साथ ही रामायण फिल्म की बात करें तो रामायण दो भागों में बनाया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि फिल्म का पहला भाग लगभग शूट हो चुका है और मेकर्स जल्द ही इसके दूसरे भाग की भी शूटिंग करेंगे। नित मल्होत्रा इस मेगा बजट फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। वह इस फिल्म के दोनों भाग पर लगभग 1600 से लेकर ₹1800 करोड़ खर्च कर रहे हैं। पहला भाग ₹900 करोड़ और दूसरा भाग भी इससे ज्यादा ही होने वाला है। फिल्म का पहला भाग 2026 के दिवाली के खास मौके पर रिलीज़ होगा।

तो वहीं दूसरी ओर इस फिल्म का दूसरा भाग 2027 के दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगा। लेकिन अभी से ही यह फिल्म विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है।

Leave a Comment