रणबीर की वजह से टूटा रणबीर का दिल। बरसों पुराने रिश्ते में आई दरार। जिस पर किया भरोसा उसी ने की दगा। दीपिका के मिस्टर एक्स की वजह से बेइंतहा दर्द में है दुआ के पापा। जी हां, बॉलीवुड गोसिप्स के गलियारों से उड़ते-उड़ते आई है वो खबर जिस पर यकीन करना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। लेकिन कहा तो यही जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के प्यारे पतिदेव का दिल तोड़ गया है उनका एक्स फैक्टर। यानी मिसेज सिंह के मिस्टर सिंह की खुशियों के बीच आ गए हैं उनके मिस्टर एक्स रणवीर कपूर। तो मामला कुछ ऐसा है कि रणवीर को बॉलीवुड का बाजीराव बनाने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ उनके रिश्ते में दरार आ गई है।
कहा जा रहा है कि रणवीर और भंसाली की दोस्ती टूट गई है और इस जोड़ी के टूटने की वजह नन अदर देन सावरिया रणबीर कपूर हैं। दरअसल सीनियर बॉलीवुड जर्नलिस्ट सुभाष के झा ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में यह दावा कर सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भंसाली के साथ गोलियों की रासलीला, रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले रणवीर सिंह अपने फेवरेट डायरेक्टर से खफा हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ है।
यह झगड़ा तब हुआ जब डायरेक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की कास्टिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब भंसाली अपनी फिल्म लव एंड वॉर की तैयारियों में जुटे हुए थे, तब माना जा रहा था कि फिल्म में लीड रोल रणवीर सिंह निभाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। फिल्म में लीड रोल के लिए भंसाली ने आलिया के अपोजिट सावरिया में उनके साथ काम कर चुके रणबीर कपूर को साइन कर लिया। वहीं रणबीर को फिल्म में भंसाली ने सेकंड रोल ऑफर किया, जो कि एक्टर को पसंद नहीं आया। वो भी फिल्म में लीड रोल प्ले करने पर अड़ गए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भंसाली ने रणबीर को रणवीर से रिप्लेस नहीं किया और सेकंड लीड रोल के लिए छावा एक्टर विक्की कौशल को कास्ट कर लिया गया। नतीजा बड़ा मनमुटाव। कहा जा रहा है कि भंसाली और रणवीर सिंह के बीच हालात इतने बिगड़ गए हैं कि दोनों की बरसों पुरानी दोस्ती में दरार आ चुकी है।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस के धुरंधर बने थे। वहीं रणबीर सिंह वो एक्टर हैं जो खुलकर भंसाली के खिलाफ बयान दे चुके हैं। भंसाली के साथ काम करना रणबीर एक टॉर्चर बता चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भंसाली की फिल्म सावरिया से ही किया था। इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर ने कई इंटरव्यूज में भंसाली के साथ काम करने के बुरे एक्सपीरियंस के बारे में बातें की थी। रणबीर ने कहा था कि संजय लीला भंसाली एक सख्त टास्क मास्टर थे।
तब रणबीर ने यह भी खुलासा किया था कि एक दिन तो भंसाली ने उन्हें घुटनों के बल बैठाकर पीठ भी डाला था। जिसके बाद वह इतना प्रताड़ित महसूस कर रहे थे कि फिल्म छोड़ने का सोचने लगे थे। हालांकि अब स्थिति बदल चुकी है। रणबीर भंसाली के साथ फिल्म लव एंड वॉर में काम कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि इस फिल्म में भंसाली के साथ काम करने के लिए रणबीर को उनकी वाइफ आलिया भट्ट ने ही मनाया था। बात रणवीर सिंह की करें तो हाल ही में उनकी अपकमिंग स्पाई फिल्म धुरंधर का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें एक्टर का लुक देख हर कोई दंग रह गया है। धुरंधर के टीजर को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पांस मिला है और अब फैंस को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है।
