नीतीश तिवारी की रामायण में होंगे ये 19 एक्टर्स।

जब से नीतीश तिवारी की रामायण ऑफिशियली अनाउंस हुई है, इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। अब तक सबको पता चल ही चुका है कि इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर आएगा।

दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर। फिल्म का बस इतना है कि सेट से रणबीर और साईं पल्लवी की कोई धुंधली सी फोटो भी लीक हो रही है जो तत्काल वायरल हुई जा रही है। ट्रेड पंडित कह रहे हैं कि रामायण देश की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। ऐसे में लोगों को इस फिल्म के बारे में सब कुछ जानना है। फिल्म की बाकी डिटेल्स तो पता होते होंगी। फिलहाल एक रिपोर्ट पब्लिश हुई है जिसमें इसकी स्टार कास्ट के बारे में जानकारी मिली है। तो हमने सोचा क्यों ना यह इन्फो आप तक पहुंचाई जाए। तो आइए जानते हैं रामायण में कौन-कौन से एक्टर्स होने वाले हैं और वो कौन सा किरदार निभाएंगे।

हम ऑब्वियस कास्ट से शुरू करके सारी डिटेल्स बताएंगे। आप हमें यह बताना कि किसकी कास्टिंग आपको सटीक लगी और किससे आप सहमत नहीं है। जैसा कि सभी जानते हैं रामायण में भगवान श्री राम का रोल रणबीर कपूर कर रहे हैं और यह उनके लिए एक चैलेंजिंग प्रोजेक्ट है। ऐसी खबरें भी आई थी कि यह किरदार निभाने के लिए रणबीर ने शराब और नॉनवेज खाना छोड़ दिया था।

हालांकि उन्हें रामायण में कास्ट करने को लेकर कुछ कंट्रोवर्सी भी हुई थी। कुछ लोगों ने उन्हें इस रोल के लिए गलत चॉइस बताया था। लेकिन तब से अब तक बहुत वक्त बीत चुका है। वो रिलायबल स्टार और भरोसेमंद एक्टर के तौर पर खुद को साबित कर चुके हैं। माता सीता के रोल के लिए साईं पल्लवी को चुना गया है। हालांकि उनकी भी इस फिल्म को लेकर खूब ट्रोलिंग हुई थी।

बहरहाल सभी को पता है कि साईं पल्लवी कितनी सक्षम एक्टर हैं। वो सीता के रोल के साथ न्याय कर पाएंगी। ऐसी पूरी-पूरी उम्मीद है। बल्कि कुछ लोगों का तो मानना है कि इस रोल के लिए इससे बढ़िया कास्टिंग हो ही नहीं सकती थी। एक तो साईं पल्लवी का जनरल अपीयरेंस ही फैंस को भारतीयता का प्रतीक लगता है। ऊपर से उनका एक्टिंग कैलिबर गजब का है। रावण जैसे अहम रोल के लिए रॉकिंग स्टार यश को चुना गया है। वो इस फिल्म से बतौर को प्रोड्यूसर भी जुड़े हैं।

केजीएफ जैसी जॉइंट हिट फिल्में देने के बाद इस प्रोजेक्ट से उनका जुड़ना फिल्म के हित में ही काम करेगा। उनका इस फिल्म में होना रामायण को पैन इंडिया फिल्म बना देता है। एक बार को आप नॉर्थ इंडिया छोड़ भी दें तो भी साउथ इंडिया में यश की लोकप्रियता का कोई तोड़ नहीं है। उन्हें रावण जैसे गूढ़ किरदार में देखना दिलचस्प होगा। वीर हनुमान के रोल के लिए मेकर्स ने एक इंटरेस्टिंग चुनाव किया है। यह रोल एक्शन स्टार सनी देओल को दिया गया है। सनी देओल की दूसरी पारी जबरदस्त ढंग से आगे बढ़ रही है। वेदर 2 और जाट के बाद उन्हें जनता से भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है। उनकी मास अपील और एक्शन स्टार इमेज रामायण को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में मदद करेगी। रणबीर और यश फिल्म को सिर्फ मल्टीप्लेक्स ऑडियंस तक लेकर जाएंगे। जबकि सनी देओल रामायण को सिंगल स्क्रीन का त्यौहार बना देंगे।

एक बार सिंगल स्क्रीन पर फिल्म चल निकली तो क्या होगा यह बताने की जरूरत है नहीं। टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए कास्ट किया गया है। रवि दुबे कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज़ में नजर आ चुके हैं। जैसे सास बिना ससुराल, जमाई राजा, नचबलिए फाइव, पियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी एट वगैरह-वगैरह। इसके अलावा उन्होंने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

उनका एक परिचय यह भी है कि वह पंजाबी फिल्मों की लीडिंग एक्ट्रेस सरगुन मेहता के पति हैं। अगला नाम है लारा दत्ता का। लारा को कैकई का रोल दिए जाने की खबर है। महाराजा दशरथ की तीन पत्नियों में से एक कैकई रामायण का एक अहम किरदार है। उन्हीं की वजह से राम सीता लक्ष्मण को वनवास में जाना पड़ा था। यह लारा के करियर की दूसरी पारी है और वह इस फिल्म के अलावा वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगी। एक और इंटरेस्टिंग कास्टिंग में शूर प्रका का रोल रकुलप्रीत सिंह के हिस्से गया है। रकुलप्रीत ने साउथ में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं और कुछ एक बड़ी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। जैसे पंडागा चेसको ध्रुवा स्पाइडर दे दे प्यार दे और रनवे 34। पिछले साल उन्होंने प्रोड्यूसर एक्टर जैकी बगनानी से शादी की थी। साउथ की फिल्मों की एक और कामयाब एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को भी रामायण में अहम किरदार मिला है। वो रावण की पत्नी मंदोदरी का रोल करेंगी। काजल ने साउथ में बहुत बड़ी-बड़ी फिल्में दी है। जैसे मगाधीरा, थुपाकी, मर्सल वगैरह-वगैरह। हिंदी में भी उनके नाम सिंघम और स्पेशल 26 जैसी फिल्में हैं।

रामायण की कास्टिंग अंग्रेजी कहावत हॉेज फॉर कोर्सेस का सटीक उदाहरण है। लगता है इसमें रोल देखकर एक्टर चुना गया है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। वह जटायु का छोटा सा लेकिन पावरफुल रोल करेंगे। जटायु वो गरुड़ पक्षी था जिसने सीता हरण के दौरान उन्हें रावण के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की थी। इस किरदार के लिए अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर को कास्ट किया जाना बताता है कि रामायण के मेकर्स अपने क्राफ्ट के प्रति कितने सीरियस है। रामायण की बाकी कास्टिंग पर लोगों में मतभेद हो सकते हैं।

लेकिन एक किरदार ऐसा है जिसकी कास्टिंग पर सब एक मत से राजी होंगे। फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाने के लिए मोहित रैना को चुना गया है। मोहित इस किरदार को एक बार नहीं बल्कि दो बार कामयाबी से कर चुके हैं। देवों के देव महादेव और महाभारत नाम के सीरियल्स इस बात की गवाही देंगे कि इस किरदार के लिए उनके अलावा और कोई बेटर चॉइस हो ही नहीं सकती थी। पिछले कुछ सालों में विक्रांत मेसी का सितारा अचानक से बहुत चमका है। उनकी कई फिल्में बैक टू बैक कामयाब रही। 12th फेल ने तो उन्हें बहुत ही ज्यादा मकबूलियत दी। ऐसे में रामायण की कास्ट में उनका भी नाम होना कोई हैरानी की बात नहीं है।

इस फिल्म में वो रावण के बेटे मेघनाथ का रोल करेंगे। यह एक इंटरेस्टिंग कास्टिंग लग रही है और इससे लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध के प्रसंग और भी रोचक होने की उम्मीद है। रंग दे बसंती फेम एक्टर कुणाल कपूर भी रामायण में किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्हें इंद्र भगवान के रोल के लिए चुना गया है। कुणाल हाल ही में Netflix की फिल्म जल थीफ में नजर आए थे। कुणाल एक प्रतिभाशाली एक्टर हैं जिनके बारे में लोग कहते हैं कि उनके पोटेंशियल को ठीक से इस्तेमाल नहीं किया गया। क्या नितेश तिवारी ऐसा कर पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा। कभी बॉलीवुड के प्रमुख एक्टर्स की लिस्ट में आने वाले विवेक ओबरा आजकल एक्टर कम बिजनेसमैन ज्यादा बन गए हैं। हाल ही में वो केसरीवीर नाम की एक फिल्म में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर क्रैश हो गई। रामायण में विवेक विद्युत जीवा का दिलचस्प किरदार करने वाले हैं। जो लोग विद्युत जीवा के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें कि विद्युत जीवा एक दानव पुत्र था और रावण की बहन चूरपणखा का पति था जिसका खुद रावण ने वध किया था। रामानंद सागर के एपिक सीरियल रामायण में श्री राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा होंगे। इस बार उनका प्रमोशन हो गया है। इस फिल्म में वह राम के पिता राजा दशरथ का रोल करेंगे।

जिनके कैकई को दिए एक वचन ने रामायण की नींव रखी थी। मराठी फिल्मों के एक्टर आदिनाथ कोठारे को रामायण में राम लक्ष्मण के भाई भरत का रोल दिया गया है। आदिनाथ मराठी फिल्मों के दिग्गज एक्ट्रे डायरेक्टर महेश कोठारे के बेटे हैं और मराठी सिनेमा में उम्दा काम कर रहे हैं। हिंदी के दर्शकों ने उन्हें 83 जैसी फिल्म और क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन में देखा होगा। ये 15 एक्टर्स वो है जिनका रामायण में होना तय बताया जा रहा है। इनके अलावा चार ऐसे एक्टर्स भी हैं जिनके इस फिल्म में होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है।

बताया जा रहा है कि अनिल कपूर रामायण में माता सीता के पिता जनक का रोल निभा सकते हैं। ऐसा हुआ तो अनिल कपूर के पहले से वर्स्ट स्टाइल करियर में यह एक और एडिशन होगा। एनिमल के बाद बॉबी देओल के सितारे बुलंदी पर है। कुंभकरण रामायण का एक दिलचस्प किरदार है। सुनने में आया है कि इनका मेल बिठाया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो लॉर्ड बॉबी कुंभकरण के रोल में नजर आ सकते हैं। महाराजा दशरथ की पत्नी और श्रीराम की मां कौशल्या का रोल राम्या कृष्णन को ऑफर किए जाने की खबरें हैं। ऐसा हुआ तो यह पहली बार नहीं होगा जब वह किसी फिल्म के मेन किरदार की मां का रोल करेंगी। बाहुबली की राजमाता शिवगामी देवी को कौन भला होगा। हालांकि अभी उनकी कास्टिंग लॉक होना बाकी है। कौशल्या और कैकई के अलावा महाराजा दशरथ की तीसरी पत्नी सुमित्रा के लिए भी किरदार को नैरो डाउन कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक यह रोल शिवा चड्डा को ऑफर किया गया है। शिवा चड्डा पिछले कुछ सालों में भरोसेमंद एक्टिंग का पर्याय बनकर उभरी है। तो ये थे वो 19 नाम जो नितेश तिवारी के मैग्नम उपस में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि अभी फिल्म फ्लोर पर नहीं गई है और कास्ट का चेंज होना फिल्म इंडस्ट्री में आम बात है। अभी के लिए यही नाम फाइनल बताए जा रहे हैं।

आपको इनमें से किसकी कास्टिंग सही लगी और किससे आप सहमत नहीं है? हमें कमेंट करके जरूर जरूर बताइए और देखते रहिए एम्बोले। फिल्में एडिट टेबल पर बनती हैं। क्या मतलब है इस बात का? क्या करता है एक फिल्म एडिटर? एक्टर्स जो सुंदर-सुंदर कपड़े पहनते हैं उनके पीछे किसका दिमाग और मेहनत लगी होती है? म्यूजिक कंपोजर तो समझ में आता है लेकिन यह साउंड डिजाइनर क्या करता है? एक आर्ट डायरेक्टर का फिल्म के बनने में क्या रोल होता है? आर्टिस्ट लोग ये जो पुलिस, डॉक्टर, वकील वगैरह की वर्दियां पहनते हैं वो आती कहां से हैं? एक असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म के सेट पर क्या-क्या और कैसे करता है? कौन तय करता है।

इस वाली फिल्म में यह वाला रोल इस एक्टर से करवाना है? एक्ट्रेस का मेकअप और हेयर देखने वाले आर्टिस्ट को किन समस्याओं से जूझना पड़ता है? हीरो की जगह अपनी जान जोखिम में डालने वाले स्टंट डबल्स कितने खतरे में जीते हैं? क्या आप भी उन लोगों के बारे में जानना चाहते हैं जो अक्सर पर्दे के पीछे रहते हैं लेकिन जिनके बिना फिल्में बन ही नहीं सकती।

Leave a Comment