कौन है अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना बेटी नेत्रा की शादी में पहुंचे डोनल्ड ट्रंप के बेटे प्राइवेट बीच प्राइवेट जेट अमीरियत देख उड़े लोगों के होश 400 करोड़ का घर 28 किलो की सोने की माला मंटेना परिवार की हर जगह हो रही है चर्चा शादी के दौरान हाई अलर्ट पर था पूरा उदयपुर अमेरिकी भारतीय अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शाही शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही।
राजस्थान के उदयपुर में 21 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस रॉयल वेडिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस शादी में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। जिसमें डोनल्ड ट्रंप, जूनियर, जस्टिन बीबर, जेनिफर लोपेज, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़े नाम शामिल रहे। जिससे यह साल 2025 की सबसे महंगी और हाई प्रोफाइल वेडिंग में से एक बन गई। अंबानी के बाद मंटेना परिवार की शाही शादी ने सभी को चौंका कर रख दिया था। जिसके चलते दुल्हन नेत्रा मंटेना के साथ-साथ उनके पिता अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की भी खूब चर्चा हो रही है।
उनकी नेटवर्थ जानकर हर कोई दंग रह गया। तो चलिए बिना किसी देरी आपको रामा राजू मंटेना के बारे में सब कुछ बताते हैं। रामा राजू मंटेना अमेरिका के जानेमाने इंडियन अमेरिकन बिजनेसमैन हैं। वो पत्नी पद्मजा मंटेना और बेटी नेत्रा मंटेना के साथ फ्लोरिडा में रहते हैं। राजू मंटेना इंटेग्रा कनेक्ट नाम के हेल्थ केयर टेक कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन हैं।
जिसका हेड क्वार्टर फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में मौजूद है। उनकी नेटवर्थ $1.5 बिलियन बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहले वह फ्लोरिडा की ही एक बड़ी हेल्थ केयर फर्म पी4 हेल्थ केयर के सीईओ भी रह चुके हैं।
बता दें राजू मंटेना ने सितंबर 2017 में तिरुपति बालाजी को 28 किलो सोने से बनी माला भेंट की थी। जिसकी कीमत उस समय लगभग 8.36 करोड़ थी। इतना ही नहीं राजू मंटेना ने 2023 में फ्लोरिडा में 16 बेडरूम वाला लग्जरी स्टेट करीब 400 करोड़ में खरीदा था। इसमें एक प्राइवेट बीच भी शामिल है। मंटेना परिवार के पास एक प्राइवेट जेट भी है। हालांकि इतना अमीर होने के बाद भी उन्होंने कभी अपनी वेल्थ फ्लट नहीं की। मंटेना परिवार अपनी जिंदगी प्राइवेट रखने में ही विश्वास रखता है। लेकिन जब बेटी की शादी की बात आई तो पिता ने उस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें उनकी बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडी राजू से हुई जो सुपर ऑर्डर नाम की कंपनी के कोफाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर हैं। शादी के कार्यक्रम 21 से 24 नवंबर तक चले। बड़े-बड़े हॉलीवुड, बॉलीवुड स्टार्स और भारत अमेरिका के कई टॉप पॉलिटिकल लीडर्स भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर भी इस शादी में शामिल होने के लिए भारत आए थे। इस शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड के ए लिस्टर्स का जमावड़ा भी लगा था।
मेहमानों की सूची में जस्टिन बीबर, जेनिफर लोपेज, रितिक रोशन, रणवीर सिंह, नौरव फतेही, करण जौहर और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार करीब 40 देशों से 125 से ज्यादा हाई प्रोफाइल मेहमान और सेलिब्रिटीज इस शादी में शामिल हुए थे।
