दिल पर चलाई छुरिया वाली रील तो आपके पास भी पहुंच गई होगी। इस रील में एक शख्स हाथों में दो पत्थर पकड़ कर उन्हें बजा रहा है और आइकॉनिक फिल्म बेवफा सनम का फेमस गाना दिल पर चलाई छुरियां गा रहा है जिसे सोनू निगम ने गाया था। आखिर यह शख्स कौन है? क्या करता है? इसका नाम क्या है? और कैसे यह रातोंरात सोशल मीडिया का स्टार बन गया।
दिल पर चलाई छुरिया वाली यह रील इतनी वायरल हो चुकी है कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी इस पर रील्स बना रहे हैं। यह सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में नंबर वन है। इस गाने कोगाने वाले शख्स का नाम राजू है। यह रील गुजरात से वायरल हुई है। दरअसल कुछ दिनों पहले राजू के दोस्त राजन काली अपने कुछ और दोस्तों के साथ बैठे हुए थे। राजन खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके भी Instagram पर लगभग 3.5 लाख फॉलोवर्स हैं।

राजू वहां से गुजर रहे थे तो राजन ने उन्हें अपने पास बुला लिया। राजन ने वहां बैठे अपने एक दोस्त की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह बहुत टेंशन में है। इस पर राजू ने कहा कि भाई मेरे पास एक टैलेंट है। बोलो तो आप लोगों को दिखाऊं। राजन ने हामी भर दी और फिर राजू ने पत्थरउठाकर दिल पर चलाई छुरिया गाना गा दिया। उन्होंने पत्थरों को ऐसा बजाया जैसे वो कोई इंस्ट्रूमेंट्स हो। राजन ने राजू का यह वीडियो बनाया और अपने Instagram पर डाल दिया। रात भर में यह वीडियो देश भर में वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो पर 165 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

15 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। राजू रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। खुद राजू को भी यकीन नहीं हो रहा कि यह चमत्कार कैसे हुआ। राजू का इससे पहले कोई Instagram अकाउंट नहीं था। लेकिन उनके दोस्त राजन ने अब उनका इंस्टाग्राम बना दिया है जिस पर 13,38,000 फॉलोवरर्स देखते-देखते हो गए हैं। राजू राजस्थान के रहने वाले हैं और वह कठपुतलियों का खेल और ढोल बजाने का काम करते हैं। उनकी हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि वो किस गरीबी से गुजर रहे हैं। राजू के इस रील को खुद इस गाने के ओरिजिनल सिंगर सोनू निगम ने भी लाइक किया है। अब राजू को खूब प्रमोशंस मिल रहे हैं। लोग उनसे अपनी दुकान और चीजों का प्रचार करा रहे हैं। इसके बदले राजू को पैसे भी जरूर मिल रहे होंगे।
लेकिन सोशल मीडिया पर अगर कोई गरीब शख्स रातोंरात वायरल होता है तोवो रातोंरात गायब भी हो जाता है। हमारे सामने ऐसे कितने उदाहरण आ चुके हैं। उम्मीद करते हैं कि राजू के साथ ऐसा ना हो। इसके बाद थोड़ी ही सही लेकिन उनकी जिंदगी जरूर बदले। आपको यह भी बता दें कि राजू जिस गाने को गाकर और पत्थर बजाकर वायरल हुए हैं, वह गाना साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बेवफा सनम का है।
इस गाने को सोनू निगम ने गाया और यह उस दौर में भी खूब चला था। इस गाने में किशन कुमार नजर आए थे जो टी- सीरीज के मालिक गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। किशन अब एक्टिंग छोड़ चुके हैं और अपने भतीजे भूषण कुमार के साथमिलकर टी सीरीज की कमान संभाल रहे हैं।
