तिहाड़ में सजा काट रहे राजपाल यादव से पहला बयान आया सामने।

तिहाड़ में सजा काट रहे राजपाल यादव। कोई किसी का दोस्त नहीं है। जेल से आया एक्टर का पहला बयान। लाचार पति की हालत देख फूट-फूट कर रोई बीवी। बड़ी मुसीबत में फंसा यादव परिवार। पिता के बिना बच्चों का हाल बेहाल। राजपाल की चिंता में आए फैंस। बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया में उस वक्त हंगामा मच गया था ।

जब खबर आई कि कॉमेडी किंग राजपाल यादव कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। यहां तक कि उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। इस वक्त वह जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। दरअसल उन पर ₹9 करोड़ की धोखाधड़ी का इल्जाम लगा है जो साबित भी हो चुका है। जिसके चलते उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 महीने की कैद की सजा सुनाई है।

इस पूरे विवाद पर अब एक्टर राजपाल यादव का बयान भी सामने आ गया है। जिसे सुनने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं और अपनी सजा काट रहे हैं। ऐसे में उनका आखिरी बयान सामने आया है जो उन्होंने सरेंडर करने से पहले दिया था जिसे सुनकर फैंस थोड़े इमोशनल भी हो रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सरेंडर करने से ठीक पहले राजपाल यादव काफी टूटे और बिखरे हुए नजर आए थे। जब एक्टर से उनके फिल्मी दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों से मदद मिलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही कड़वा सच बताया जिसे सुनने के बाद फैंस के होश उड़ गए। राजपाल यादव ने अपने इंटरव्यू में कहा, सर क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं है और अब कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा। यहां हम सब अकेले हैं। कोई किसी का दोस्त नहीं है। इस संकट से मुझे खुद ही निपटना होगा।

एक्टर का यह बयान इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है और फैंस बॉलीवुड के लोगों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। राजपाल की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कुछ धोखेबाज तो खुलेआम घूम रहे हैं। यहां उसे इस सब से गुजरना पड़ रहा है। यह बहुत दिल तोड़ने वाला है। बता दें विवाद 2010 में शुरू हुआ था जब राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म अता पता लापता को बनाने के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। जिसके बाद वह कर्ज नहीं चुका पाई। इसी के चलते कानूनी लड़ाई शुरू हो गई और अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को दोषी माना और एक्टर को 6 महीने की जेल की सजा भी सुनाई गई थी। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दिया था और लगभग ₹9 करोड़ के कर्ज को जल्द से जल्द चुकाने के लिए कहा था। लेकिन बार-बार दी वार्निंग के बाद भी एक्टर कंपनी को पैसा नहीं लौटा पाए।

जिसके चलते अब 2026 में उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। बता दें 5 फरवरी 2026 को अदालत में अंतिम पेशी के बावजूद कोर्ट ने अपने फैसले को रद्द करने से इंकार कर दिया। जहां उनके वकील ने ₹25 लाख का नया चेक दिया। लेकिन फिर भी उनकी सजा कम नहीं की गई। हालांकि अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया जिसके बाद एक्टर ने तय समय पर 5 फरवरी 2026 को जेल में सरेंडर कर दिया। आपको बता दें यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। यह मुद्दा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 यानी कि चेक बाउंस के अंतर्गत आता है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Comment