बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव को फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। वो 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई है। मामला चेक बाउंस केस से जुड़ा है। जिसमें उन पर करीब ₹9 करोड़ का बकाया है। इसी मामले में जमानत याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई हुई।
राजपाल यादव ने शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने इस पर तुरंत राहत देने से इंकार कर दिया। आज तक से जुड़े संजय मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 फरवरी को सुनवाई के दौरान एक्टर राजपाल यादव को खूब खरी-खरी सुनाई। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि राज्यपाल के जेल में होने की वजह कोर्ट का आदेश नहीं बल्कि उनकी खुद की कारगुजारी है। इस आरोप को राज्यपाल कोर्ट में कई बार स्वीकार कर चुके हैं।
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि राज्यपाल कोर्ट में दर्जनों बार मान चुके हैं कि उन्होंने पैसा लिया है और वह लौटाएंगे भी। कोर्ट ने कहा कि आप जेल में इसलिए हैं क्योंकि आपने अपने ही कहे को पूरा नहीं किया। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि कम से कम दो दर्जन मौकों पर यादव ने उधार पैसा लेने और बकाया रकम चुकाने का आश्वासन दिया लेकिन उसे पूरा नहीं किया। पहले राजपाल यादव और उनके वकील ने शिकायत्तकर्ता को भुगतान करने का आश्वासन दिया था और अब वकील कह रहे हैं कि रकम अदालत में जमा करेंगे जो सही नहीं है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी।
मामला 2010 का है जब राजपाल यादव ने बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म अता पता लापता के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज चुगता नहीं हो सका। ब्याज, जुर्माने और देरी के कारण राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। जिसके चलते कंपनी ने सात अलग-अलग केस दायर किए। 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। उन्हें जेल में 6 महीने की सजा काटनी होगी। लेकिन कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार सजा काटने से कर्ज माफ़ नहीं होगा।
बकाया राशि अभी भी चुकानी ही होगी। अब एक तरफ कोर्ट राज्यपाल को फटकार लगा रहा है और दूसरी तरफ कई बड़े एक्टर्स उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। राज्यपाल की मदद के लिए सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे बड़े एक्टर्स के आगे आने की बात सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस ने राजपाल के मैनेजर गोल्डी से बात की। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि राजपाल के मुश्किल वक्त में कौन से एक्टर्स आगे आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजर गोल्डी ने बताया कि राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने आगे कहा कि अभी हाल ही में मेरी डेविड धवन से बात हुई थी। उन्होंने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रतन नन, वरुण धवन और कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जिसके लिए राजपाल ने शुक्रिया कहा है। अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया। इसकी सराहना की जानी चाहिए।
सभी ने पैसे देने का वादा किया है। लेकिन ऐसे ट्रांजैक्शन रातोंरात नहीं होते। एक्टर्स की मदद के बाद राजपाल की पत्नी राधा यादव का भी बयान आया है। उन्होंने इमोशनल होकर सबको धन्यवाद कहा। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक राधा यादव ने एक न्यूज़ एजेंसी से कहा, सबने उनका साथ दिया। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं उन सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। मीडिया रिपोर्ट्स में एक लिस्ट भी सामने आई है जिसमें उन लोगों के नाम हैं जो राज्यपाल की मदद के लिए आगे आए हैं। इस लिस्ट में सलमान खान, वरुण धवन, डेविड धवन, अजय देवगन, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह, केआर के, तेज प्रताप यादव, मीका सिंह और गुरु रंधावा के नाम हैं।
हालांकि राज्यपाल के भाई इन दावों को खारिज करते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके खाते में कोई रुपए नहीं आए हैं। 11 फरवरी को छपी रिपोर्ट में राज्यपाल के भाई श्रीपाल यादव ने बताया कि अब तक राज्यपाल की किसी ने आर्थिक मदद नहीं की है। हमारे खाते में एक भी रुपया नहीं आया है। जो व्यक्ति राज्यपाल का अकाउंट संभालते हैं उन्होंने भी किसी आर्थिक सहायता के आने की पुष्टि नहीं की है। अगर किसी ने मदद की है तो पैसा कहां दिया गया? किसे दिया गया यह नहीं मालूम। इसकी जानकारी परिवार को क्यों नहीं है? अगर वास्तव में किसी ने सहायता की है तो परिवार उनका आभारी रहेगा। लेकिन अगर केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है तो यह गलत है।
किसी ने फोन करके परिवार से संपर्क भी नहीं किया है। मेरा भाई बॉलीवुड में मेहनत कर रहा है। किसी से भीख नहीं मांग रहा। जहां तक सोनू सूद ने मदद के लिए कहा है तो भरोसा है कि वो मदद करेंगे। सोशल मीडिया पर भी लोग ज्यादातर राजपाल की ही साइड ले रहे हैं। लेकिन केआरके का मानना कुछ और है। केआरके सोशल मीडिया पर राजपाल यादव को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं और गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कई ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा मामला राजपाल यादव और उनकी पत्नी दोनों के खिलाफ है। लेकिन उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है? क्योंकि मेरे दोस्त ने उनका ₹1.5 करोड़ का हिस्सा चुका दिया है। राजपाल यादव ने बॉलीवुड के कई लोगों से भी कर्ज लिया है और अब तक वापस नहीं किया। कुछ महीने पहले ही वह मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने की बात कर रहे थे।
उनके एक करीबी के मुताबिक राजपाल यादव के पास करीब ₹50 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इसका मतलब यह है कि वह खुद ही कर्ज चुकाना नहीं चाहते। उनके बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं। एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा अगर सच में राजपाल यादव के पास पैसे नहीं है तो बॉलीवुड के लोगों को उनकी मदद करनी चाहिए। लेकिन अगर उनके पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है तो फिर भी वो जानबूझकर लोन नहीं चुका रहे हैं तो यह उनकी अपनी समस्या है। इसी तरह विक्रम भट्ट के पास भी पैसे थे लोन चुकाने के लिए लेकिन उन्होंने खुद जेल में रहने का फैसला किया।
इस पर पीयूष शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, मैं तो सुन रहा था भाई कि आप भी मदद कर रहे हो। फिर अचानक यह क्या हो गया? वहीं प्रशांत शर्मा ने लिखा राजपाल ने जो भी किया हो आपको कभी वैसा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आपकी मदद करने के लिए कोई नहीं आएगा।
