राजपाल यादव इस वक्त जेल में है और उनके जेल जाने का कारण है उनके द्वारा बनाई गई एक फिल्म अता पता लापता। यह मामला 2010 से चला आ रहा है जब उन्होंने ₹5 करोड़ का लोन लिया था ताकि वह अपनी पहली डायरेक्शन फिल्म अता पता लापता बना सके।
एक्टर ने यह कर्ज मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिया था। उनकी फिल्म 2 नवंबर साल 2012 में रिलीज हुई थी। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब हुई।
11 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ ₹47 लाख ही कमा पाई। इस फिल्म का नाम सामने आने के बाद लोग इस फिल्म के बारे में जानना और देखना चाह रहेहैं। तो चलिए आपको बताते हैं। फिल्म अता पता लापता की कहानी माधव चतुर्वेदी की है जो अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराता है। लेकिन वहां सभी को यह शक होता है कि यह चोरी उसने खुद ही कराई ताकि उसे इंश्योरेंस का पैसा मिल सके। इस केस में आगे चलकर मीडिया भी शामिल हो जाती है।
जिससे पुलिस को दबाव में आकर इस केस की जांच शुरू करनी पड़ती है। यह फिल्म हमारे देश के सिस्टम में मौजूद कमियों को दर्शाती है। फिल्म में राजपाल यादव के साथ-साथ विजय राज, गोविंद नामदेव, असरानी, नारा सिंह, ओमपुरी, मुश्ताक खान, रजाक खान, आशुतोष राणा, शरद सक्सेना जैसेकलाकार शामिल हैं।
फिल्म अता पता लापता को आप आज के समय में YouTube पर फ्री में देख सकते हैं।
