कौन है राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा और कितने है बच्चे?

अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हाल ही में राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करना पड़ा। यह कदम तब उठाया गया जब दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बकाया रकम चुकाने के लिए और समय देने से इंकार कर दिया। फिल्मों में लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव की निजी जिंदगी काफी दर्द भरी रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने कम उम्र में ही अपनी पत्नी को खो दिया था।

राजपाल यादव की पहली शादी करुणा से हुई थी। बेटी ज्योति के जन्म के समय करुणा का निधन हो गया। यह साल 1991 की बात है।उस समय राजपाल की उम्र सिर्फ 20 साल थी। पत्नी की निधन उनके लिए बहुत बड़ा सदमा थी। पत्नी के निधन के बाद राजपाल पूरी तरह टूट गए थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दिल्ली के राष्ट्रीय नाटक विद्यालय से अभिनय की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज़ और छोटी फिल्मों में काम किए। इंडस्ट्री में पहचान बनाने में उन्हें करीब 13साल लग गए। साल 2000 में फिल्म जंगल रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद राजपाल यादव को पहचान मिली।

इसके बाद उनके करियर को नई दिशा मिली। साल 2002 में फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई की शूटिंग के दौरान राजपाल कनाडा गए थे। वहीं एक दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात राधा से हुई। दोनों की पहली मुलाकात कनाडा के कैलगरी शहर की एक कॉफी शॉप में हुई। कुछ ही दिनों में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। शूटिंग खत्म होने के बाद राजपाल भारत लौट आए लेकिन फोन पर बातचीत जारी रही। करीब 10 महीने बाद राधा भारत आ गई और 10 जून 2003 को दोनों ने शादी कर ली।

राधा यादव घर संभालती हैं और परिवार की देखभाल करती हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं। राजपाल और राधा की दो बेटियां हैं। हर्षिता और रिहांशी पहली शादी से बेटी ज्योति भी उनके साथ रहती है। राजपाल यादव की कहानी बताती है कि जिंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें आए मेहनत और प्यार से हर दर्द को पार किया जा सकता है।

Leave a Comment