विक्टिम नहीं विलेन निकले राजपाल यादव। खुद की गिरफ्तारी के मास्टरमाइंड हैं एक्टर। जानबूझ कर गए तिहाड़ जेल। दोस्त के दावे ने मचाई सनसनी। सबूतों ने उड़ाए होश। क्या सच क्या झूठ, फैंस हुए कंफ्यूज। बीवी का दुखड़ा सुने या दोस्त की गवाही। राजपाल यादव इस वक्त चेक बाउंस मामले के चलते तिहाड़ जेल में हैं। एक्टर ने कहा कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और ₹9 करोड़ की भारीभरकम रकम उनके पास नहीं है चुकाने के लिए।
राजपाल यादव के बयान के बाद बॉलीवुड के बहुत से नामचीन लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। किसी ने ₹1 करोड़ देने का ऐलान किया तो किसी ने फिल्म का ऑफर ही दे दिया। और अब एक्टर के एक दोस्त ने दावा किया है कि मामला इतना सीधा नहीं है जितना दिख रहा है। राजपाल यादव बैंककरप्ट नहीं है। वह जानबूझकर जेल गए। वो 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
बस कर्ज नहीं चुकाना चाहते। राजपाल यादव केस में आए इस नए ट्विस्ट ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। आखिर चल क्या रहा है? सब कुछ आपको विस्तार से बताते हैं। राजपाल यादव के जेल से रिहा होने की खबरों के बीच अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
अपने आप को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान केआरके ने दावा किया है कि राजपाल यादव के पास अब 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है और यह भी सवाल उठाया है जब इस मामले में उनकी पत्नी भी दोषी पाई गई थी तो उन्हें सजा क्यों नहीं हुई? कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के चल रहे चेक बाउंस केस को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक राजपाल यादव के एक दोस्त ने एक्टर की पत्नी के हिस्से के ₹1.5 करोड़ चुका दिए हैं।
इसलिए पत्नी जेल से बाहर हैं। कमाल आर खान ने यह भी कहा है कि राजपाल यादव ने बॉलीवुड में कई लोगों से लोन लिया है और वापस नहीं किया। कमाल आर खान ने अपने पोस्ट में लिखा केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है तो फिर उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है क्योंकि मेरे दोस्त ने उनका हिस्सा ₹1.5 करोड़ पहले ही चुका दिया है। यहां तक कि राजपाल ने कई बॉलीवुड लोगों से भी लोन लिया है और वापस नहीं किया। कुछ ही महीनों पहले वह मेरे दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे। उनके एक दोस्त के मुताबिक उनके पास लगभग ₹50 करोड़ की प्रॉपर्टी है। मतलब साफ है कि राजपाल यादव खुद ही लोन चुकाना नहीं चाहते। उनके बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं। अगर सच में राजपाल यादव के पास पैसे नहीं है तो हर बॉलीवुड वाले को उनकी मदद करनी चाहिए।
लेकिन अगर उनके पास ₹50 करोड़ की प्रॉपर्टी है फिर भी वह जानबूझकर लोन नहीं चुका रहे तो यह उनकी खुद की समस्या है। बता दें यह सारा मामला साल 2010 का है। जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता पता लापता के लिए करीब ₹5 करोड़ का लोन लिया था।
फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन नहीं चुकाया गया। ब्याज और पेनल्टी जुड़ने से रकम बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गई। साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी माना और 6 महीने की सजा सुना दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने कई बार सेटलमेंट के लिए समय दिया लेकिन पेमेंट नहीं होने पर सरेंडर करने का आदेश दे दिया। जिसके बाद राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे और सरेंडर कर दिया।
