क्योंकि जो हमारी बेल एप्लीकेशन फाइल हुई है उसका रिप्लाई अपोजिट पार्टी ने किया नहीं था। दिन आपको ऑनरेबल कोर्ट को रिक्वेस्ट करी है इसके अंदर कि फर्दर हम राजपाल भाई साहब से अंदर जाके मिलेंगे भी और मिलके उनकी भी इंस्ट्रक्शन लेंगे उसमें उनको जो पेमेंट्स देनी है उसके बारे में उनका क्या कहना है और मेरिट्स के ऊपर ही हमने ये बेल एप्लीकेशन भी फाइल की है। तो इसका मंडे को रिप्लाई आएगा। राजपाल यादव जो कि बॉलीवुड के जानेमाने कॉमेडियन रहे हैं।
क्या वो ₹5 करोड़ के लिए जेल में जाएंगे? जी हां, एक ऐसा सवाल है जो सोशल मीडिया पर लगातार पूछा जा रहा है। जिसको लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि राजपाल यादव सभी लोगों को बुद्धू बना रहे हैं क्योंकि 5 करोड़ के रकम के लिए वह जेल कभी भी नहीं जाने वाले हैं। उन्होंने दो दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर के दौरान एक से बढ़कर एक सुपरडुपर हिट फिल्मों में काम किया है। साथ ही विज्ञापनों से उन्होंने मोटा पैसा भी छापा है। यही बड़ी वजह है कि लोगों का मानना है कि राजपाल यादव सभी को बेवकूफ बना रहे हैं। लेकिन दोस्तों खबर क्या है? हम आपको बताते हैं। अब बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन में से एक राजपाल यादव की बात करें तो उनकी कॉमेडी देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। लेकिन इस बार राजपाल यादव किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि ₹5 करोड़ के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। अब सवाल यह है कि क्या सच में राजपाल यादव को जेल में क्या वो अपनी मर्जी से गए हैं? तो पूरे मामले की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव पर आरोप है कि उन्होंने एक कंपनी से जुड़ा लोन फाइनेंस लिया था जो समय पर वापस नहीं किया गया और इसी मामले में कोर्ट की तरफ से एक्शन लिया गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कोर्ट ने राजपाल यादव के खिलाफ कड़ी कारवाही की बात कही है और अगर उन्होंने पैसे वापस नहीं किए तो जेल में ही उन्हें रहना पड़ेगा। फिल्मी सफर की बात करें तो दिल क्या करे साल 1999 में आई फिल्म के जरिए उन्होंने अपना पहला कदम हिंदी सिनेमा में रखा था और इसी फिल्म को करने के बाद आने वाले समय में उन्होंने कई सारी फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए और ये किरदार इतने इतने बड़े होने लगे और बाद में वो कॉमेडी में जब उन्होंने अपना हाथ आजमाया तो मानो उन्होंने एक ऐसी अमीर छाप छोड़ी जो आज के तौर पर वो बेस्ट कॉमेडियन के रूप में जाने जाते हैं।
ओवरऑल अगर बात करें तो 26 से 27 साल के शानदार फिल्मी सफर के दौरान राजपाल यादव ने अपनी कॉमिक टाइम से लोगों को अपना मुरीद बनाया हुआ है। तमाम निर्माता निर्देशक अगर कॉमेडी से लवरेज कोई भी फिल्म बनाते हैं तो उस फिल्म में जरूर राजपाल यादव को छोटा-मोटा सीन जरूर देते हैं और साथ ही भारी रकम भी देते हैं।
ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि राजपाल यादव पर इतनी बड़ी मुसीबत आ जाएगी जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ेगा। लेकिन इस बात से भी हम नकार नहीं सकते हैं कि राजपाल यादव ने आज से कुछ साल पहले ₹5 करोड़ इसलिए लिए थे कि उन्होंने एक फिल्म को प्रोड्यूस करना था।
हालांकि यह फिल्म सुपरडुपर फ्लॉप साबित हुई और इस फिल्म की लागत इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि उन्हें बैंक का कर्ज नहीं चुका पाए। आने वाले समय में वह धीरे-धीरे समय लेते गए और फिर भी वह पैसा वापस नहीं कर पाए जिसकी वजह से अब उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है।
