राजपाल यादव की जिंदगी में मसीहा बने सोनू सूद, कर दी ये रिक्वेस्ट।

राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे और राजपाल यादव ने जेल जाने से पहले इंडस्ट्री के लिए एक बात कही थी कि इस इंडस्ट्री में मैं हूं जरूर लेकिन यहां कोई मेरा दोस्त नहीं जो पैसों की मदद मुझे कर सके। राजपाल यादव के स्टेटमेंट की चर्चा सभी तरफ हुई और अब फिल्म इंडस्ट्री से सोनू सूद आगे आए हैं।

राजपाल यादव की मदद के लिए उन्होंने इंडस्ट्री वालों के सामने आवाज उठाई है। आज सोनू सूद ने एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने राजपाल यादव की स्थिति का जिक्र करते हुए प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से एक रिक्वेस्ट की।

राजपाल यादव एक गिफ्टेड एक्टर है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सालों साल काम किया है और ऐसे रोल्स किए हैं जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। कई बार लाइफ बहुत ज्यादा ब्रूटल हो जाती है। इसलिए नहीं कि आप टैलेंटेड है बल्कि इसलिए कि समय जो है वो आपके विपरीत होता है। तो इस टाइम में मैं प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और को एक्टर्स से यह गुजारिश करूंगा कि वो सभी राजपाल यादव के लिए खड़े हो। फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें एक छोटा-मोटा साइनिंग अमाउंट दे दिया जाए। यह डोनेशन या चैरिटी नहीं है। यह डिग्निटी है। जब हमारे बीच का ही एक एक्टर एक टफ दौर से गुजर रहा है तो हमें उसे यह महसूस करवाना चाहिए कि हम उसके साथ हैं। वो अकेला नहीं है।

और इसी तरह से हम यह भी शो कर सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं बल्कि एक परिवार है। बहुत अच्छी बात, बहुत अच्छा कदम सोनू सूद ने उठाया है। वी होप सोनू सूद की यह बात फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स तक पहुंचे।

राजपाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं। आज भी YouTube पर, इंस्टा पर उनके वीडियोस वायरल रहते हैं। तो काम पर तो उंगली उठ ही नहीं सकती है। ऐसे में फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के नाम पर उन्हें कुछ पैसा देकर उनकी मदद जरूर करें इंडस्ट्री।

Leave a Comment