अगर सरेंडर नही किया तो राजपाल यादव होंगे गिरफ्तार।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। राजपाल यादव को दिल्ली की कोर्ट ने जेल अथॉरिटीज को सरेंडर करने को कहा है। यह मामला ₹5 करोड़ का है जो राजपाल यादव ने एक फाइनेंस कंपनी से लिया था 2010 में अपनी फिल्म अता-पता लापता बनाने के लिए। यह फिल्म बनाई गई और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। राजपाल यादव को पैसे की कमाई नहीं हुई।

लेकिन अब राजपाल यादव पर 5 करोड़ का कर्जा हो गया था। राजपाल यादव ने कहे मुताबिक वह पैसे नहीं लौट आए। जिसके बाद सामने वाली पार्टी ने कोर्ट में राजपाल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।

इसके एवज में राजपाल यादव ने कोर्ट के सामने कहा कि उन्हें कुछ मोहलत दी जाए। पैसे इकट्ठे करने का समय दिया जाए और उसके बाद वो पैसा चुका देंगे। हालांकि जो तारीखें और जो मोहलत दी गई उसमें राजपाल यादव वह पैसा नहीं चुका पाए। और तो और राजपाल यादव ने जो चेकक्स दिए थे सामने वाली पार्टी को वो चेकक्स भी बाउंस हो गए। कोर्ट ने इसके बावजूद राजपाल यादव को बहुत सारा टाइम दिया।

लेकिन फिर भी राजपाल यादव ना पैसा चुका पाए और तो और कोर्ट के समक्ष भी पेश नहीं हुए। यही वजह है कि अब कोर्ट ने राजपाल यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और राजपाल यादव को आदेश दिया है कोर्ट ने कि 4 फरवरी शाम 4:00 बजे वो जेल अथॉरिटीज के समक्ष पेश होकर खुद को सरेंडर कर ले। यानी कि यह क्लियर मामला है कि राजपाल यादव को अब जेल जाना पड़ेगा।

राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट से कुछ मोहलत मांगने की कोशिश की। लेकिन पिछले कुछ समय में राजपाल यादव ने इस केस में इतने उल्लंघन किए हैं कि अब कोर्ट को यह सख्त रुख अपनाना पड़ा है। बात करें राजपाल यादव की तो फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर हैं। ऑडियंस उन्हें बहुत पसंद करती है उनके कॉमेडी रोल्स के लिए और वो जब भी स्टेज पर आते हैं मैजिक क्रिएट करते हैं।

Leave a Comment