टह गई राज कपूर की पाकिस्तान वाली हवेली। भूकंप के झटकों से जजर हुई इमारत। पाक सरकार पर एक बार फिर उठे सवाल। मशहूर कपूर हवेली की हालत खस्ता। अधिकारियों ने की मरम्मत की मांग। ऋषि कपूर रणधीर कपूर ने किया था इस 100 साल पुरानी हवेली का दौरा।
भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर की पाकिस्तान की मशहूर कपूर हवेली एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह काफी दुखद है। पेशावर में हुई तेज बारिश और भूकंप के झटों के बाद इस ऐतिहासिक हवेली का एक हिस्सा डह गया है। जिससे इसकी हालत को लेकर चिंता और बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश की वजह से पहले से ही कमजोर हो चुकी इस इमारत को भूकंप के झटकों ने और भी ज्यादा नुकसानपहुंचा दिया है। इसी दौरान हवेली की एक दीवार गिर गई है।
हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन इस धरोहर को बचाने की जरूरत अब और ज्यादा महसूस की जा रही है। खैबर पख्तूनख्वा की विरासत परिषद के सचिव शकील वहीदुल्लाह ने इस नुकसान की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हवेली का बाकी हिस्सा भी खतरे में आ सकता है।
उन्होंने सरकार और पुरातत्व विभाग से अपील की है कि इस ऐतिहासिक इमारत को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। यह कहना गलत नहीं होगा कि कपूर हवेली सिर्फ एक पुरानी इमारत नहीं है बल्कि इतिहास का एक अहम [संगीत] हिस्सा है। इसी घर में राज कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर पृथ्वीराज कपूर ने अपने शुरुआती दिन बिताए थे। यह वही जगह है जहां राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म हुआ था। इस हवेली का निर्माण उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच करवाया था।
साल 1947 में हुआ पार्टीशन ऑफ इंडिया के बाद कपूर परिवार को पेशावर छोड़कर भारत आना पड़ा था। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद यह हवेली खाली हो गई और धीरे-धीरे इसकी हालत खराब [संगीत] होती चली गई। समय-समय पर इस इमारत को संरक्षित करने की बातें जरूर उठी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 1990 के दशक में ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने इस हवेली का दौरा भी किया था, जो उनके लिए काफी इमोशनल भरा पल था। और आज यही हवेली जरजर हालत में खड़ी है और अब इसके कई हिस्सों का गिरने का खतरा और भी बढ़ गया है।
यह कहना गलत नहीं होगा यह सिर्फ एक इमारत का नुकसान नहीं बल्कि [संगीत] उस विरासत का नुकसान है जिसने भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी थी। अब सवाल यह है कि क्या इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए समय रहते कदम उठाए जाएंगे या फिर यह धीरे-धीरे इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाएगी। जैसा कि हमने आपको बताया इस इमारत की हालत बेहद खराब हो चुकी है और एक हिस्सा भूकंप के झटोंसे गिर भी गया है।
कपूर हवेली की इस हालत को लेकर फिलहाल किसी कपूर मेंबर का कोई बयान या सोशल मीडिया पोस्ट सामने नहीं आया है। हालांकि इस विरासत की ऐसी दुर्दशा देख फैंस [संगीत] खासा निराश नजर आ रहे हैं।
