रिलीज़ के साथ ही ये बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी रजनीकांत की ‘कुली’!

लोकेश, कनकराज और रजनीकांत की कुली को लेकर माहौल सेट हो चुका है। फिल्म से लगातार कुछ ना कुछ नए अपडेट्स आ रहे हैं। बीते दिनों इसे फिल्म से आए आमिर खान के पोस्टर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब रिपोर्ट्स हैं कि रजनीकांत के मेकर्स एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कूली वो पहले इंडियन फिल्म बन जाएगी जो ओवरसीज के करीब 100 देशों में रिलीज होगी।

कुली 14 अगस्त को रिलीज के लिए शेड्यूल है। ओवरसीज मूवी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी हमसनी एंटरटेनमेंट ने कुली के ओवरसीज राइट्स खरीदे हैं। यानी फिल्म को भारत के बाहर जिन-जिन देशों में दिखाया जाएगा उसे यह कंपनी ही डिस्ट्रीब्यूट करेगी। 18 की एकरिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी फूली फिल्म को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाना चाहती है। जिसके लिए अलग तरह की प्लानिंग चल रही है।

हाल ही में कंपनी ने थलपति विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन किया था। जिसे 40 देशों में रिलीज किया गया। इसके बाद जूनियर एनटीआर की देवरा को भी इसी कंपनी ने 90 देशों में रिलीज किया। अब रिपोर्ट्स हैं कि कुली को 100 देशों में रिलीज किए जाने की तैयारी हो रही है।

अगर ऐसा होता है तो यह अभी तक की सबसे बड़ी ओवरसीज रिलीज होगी किसी भी इंडियन फिल्म के लिए। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है। कुछ दिनों पहले यह रिपोर्ट्स जरूर आई थी कि कुली के तमिल राइट्स बहुत ज्यादा दाम में बिके हैं। इसकी कई वजह हैं। पहले तो रजनीकांत की फैन फॉलोइंग। दूसरा लोकेश कनगराज के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन।

तीसरा आमिर खान का फिल्म में हाई वोल्टेज कैमियो। इन्हीं सब वजहों से यह फिल्म हाई डिमांड है। खैर, कुली में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र, साहिर और श्रुति हासन जैसे कलाकार होंगे। कुली की कहानी गोल्ड स्मगलिंग पर बेस्ड होगी। यह लोकेश की लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा नहीं होगी बल्कि एक अलग स्टैंड अलोन फिल्म होगी।

Leave a Comment