राजनाथ सिंह की रिक्वेस्ट पर सलमान ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ में क्या बदलवाया?

सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान के पैचवर्क और रीशूट में व्यस्त हैं। रीशूट में उन्होंने एक और देशभक्ति गाना फिल्माया है। इस गाने को फिल्म में शामिल करने का फैसला रातोंरात लिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी रिक्वेस्ट खुद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की है। उन्होंने सलमान से इस गाने के जरिए देश भर के लोगों को एक खास मैसेज देने की मांग की है।

वैसे तो सलमान दिसंबर 2025 में ही बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग पूरी कर चुके थे। मगर वो फिल्म के फाइनल प्रोडक्ट से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए डायरेक्टर अपूर्व बुलािया और उन्होंने फैसला किया कि वो पैचवर्क के अलावा कुछ अन्य सीन्स भी रीशूट करेंगे। रीशूट में उन सीन्स को दोबारा फिल्माया जाएगा जो ठीक से जो ठीक नहीं लग रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने फिल्म पर दोबारा काम शुरू किया। मगर इसी बीच डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने उनके सामने एक मांग रख दी।

राजनाथ सिंह ने सलमान से फिल्म में एक ऐसा गाना जोड़ने को कहा जिसमें गलवान वैली झड़प के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई हो। यह सुनते ही सलमान ने झट से अपूर्व को कॉल किया और उन्हें एक नया गाना शूट करने को कहा। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया सलमान अपूर्व ने यह गाना सचमुच एक ही रात में शूट किया है। सलमान यह गाना फिल्म के अंत में दिखाना चाहते हैं ताकि मूवी में दिखाए गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा सके। डायरेक्टर अबू लाखिया उस समय एक [संगीत] छोटे ब्रेक पर थे। लेकिन उन्हें तुरंत आकर इस गाने की शूटिंग करनी पड़ी। सूत्र ने आगे कहा गाने को कुनिका लाल के बेटे अयान लाल ने लिखा और गाया है। इसे एंड क्रेडिट के साथ सलमान पर फिल्माया गया है। जब सलमान गाने पर लिप्सिंग करेंगे तब स्क्रीन पर शहीद सैनिकों के नाम और उनकी तस्वीरें दिखाई जाएगी। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब राजनाथ सिंह बैटल ऑफ [संगीत] गलवान प्रोजेक्ट से जुड़े हो। सितंबर 2025 में सलमान और उनके बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली में एक खास मुलाकात हुई थी। दरअसल सलमान तब अपने दलबल केसाथ लद्दाख में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

यह सिक्योरिटी के लिहाज से काफी सेंसिटिव इलाका है। इसलिए आर्मी ने शूटिंग को लेकर कुछ सवाल उठाए थे। फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में हुए गलवान वैली [संगीत] झड़प पर आधारित है। इसलिए आर्मी को संदेह था कि इसकी इसका शूटिंग लोकेशन और कांसेप्ट दोनों ही चीन से भारत के रिश्ते बिगाड़ सकता है। इस समस्या को देख सलमान तुरंत दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें इस फिल्म को लेकर आश्वासन दिया। रक्षा मंत्री का अप्रूवल मिलने के बाद ही उन्होंने फिल्म का काम आगे बढ़ाया।

एक बार फिल्म बनकर तैयार हो जाए उसके बाद मेकर्स इसे दोबारा रक्षा मंत्रालय के पास भेजेंगे। आर्मी आधारित फिल्मों का रक्षा मंत्रालय से अप्रूवल लेना जरूरी होता है वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही फिल्म रिलीज हो पाएगी।

Leave a Comment