19 साल बाद कहां है शिल्पा शेट्टी की सौतन? 40 दिन की थी बेटी जब राज कुंद्रा ने बीवी को दिया था तलाक !

कहां है शिल्पा शेट्टी की सौतन कविता? 19 साल पहले राज कुंद्रा ने दिया था बीवी को तलाक। सिर्फ 40 दिन की थी तब राज कुंद्रा की बेटी देलीना। कविता ने शिल्पा पर लगाए थे घर तोड़ने के आरोप। तो राज ने खोली थी बीवी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की पोल। 19 साल से बेटी संग गुमनामी की जिंदगी जी रही है कविता। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में आता है। दोनों को परफेक्ट जोड़ी बताते हुए मेड फॉर ईच अदर कहा जाता है।

हालांकि इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता है कि राज कुंद्रा से शादी कर शिल्पा को दूसरी औरत का टैग मिला था। यह तो सब जानते हैं कि शिल्पा से शादी से पहले राज का एक तलाक हो चुका था और उनकी पहली शादी से एक बेटी भी है। जब भी शिल्पा और राज की ये खुशनुमा फैमिली पिक्चर सोशल मीडिया पर सामने आती है तब अक्सर लोगों के ज़हन में यह सवाल भी उठता है कि कहां है राज की एक्स बीवी? कहां है राज कुंद्रा की पहली बीवी कविता और अब कहां है राज कविता की बेटी डेलीना कुंद्रा? तो बता दें कि जहां शिल्पा से शादी के बाद एनआरआई बिजनेसमैन राज कुंद्रा यूके छोड़ हमेशा हमेशा के लिए मुंबई में ही बस गए। वहीं कविता आज भी इंग्लैंड में रहती हैं।

तलाक के बाद कविता ने अपने पिता का बिजनेस जॉइ कर लिया था और अब कविता अपने पिता के बिजनेस को ही संभालती हैं। कविता की बेटी डेलीना कुंद्रा भी अपनी मां के साथ ही रहती हैं। राज से तलाक के बाद बेटी की कस्टडी कविता को ही मिली थी। शिल्पा से शादी कर राज कुंद्रा भी सेलिब्रिटी स्टेटस एंजॉय करते हैं। लेकिन कविता और उनकी बेटी पूरी तरह से गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। इंटरनेट पर शिल्पा की सौतन की कोई भी लेटेस्ट तस्वीर मौजूद नहीं है। राज की पहली पत्नी की सिर्फ पुरानी तस्वीरें ही मौजूद हैं। जिनमें वो राज के साथ हंसती मुस्कुराती हुई नजर आती हैं। और ऐसा ही कुछ राज और कविता की बेटी के साथ भी है। जिसकी एक भी झलक आज तक लोगों ने नहीं देखी है। कुछ समय पहले खुदराज ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह आज तक अपनी बेटी से नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कई बार अपनी बेटी से मिलने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब राज और कविता का तलाक हुआ तब इनकी बेटी महज 40 दिन की थी।

इस लिहाज से अब राज कुंद्रा की बड़ी बेटी डेलीना कुंद्रा भी 19 साल की हो चुकी हैं। लेकिन आज तक उसकी एक भी झलक सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि राज कुंद्रा और कविता की शादी साल 2003 में हुई थी। लेकिन साल 2006 में इनका तलाक भी हो गया था। तब कविता ने तलाक से पहले एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। कविता ने राज पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। तो वहीं शिल्पा पर भी सनसनीखेज इल्जाम लगाए थे। कविता का कहना था कि जब वह प्रेग्नेंट थी तभी राज और शिल्पा शेट्टी डेट करने लगे थे। बेटी के जन्म के 2 महीने बाद राज ने उन्हें शिल्पा के लिए तलाक दे दिया था। हालांकि बाद में राज ने सफाई दी थी कि जब शिल्पा से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई तब वह पहले ही अपनी बीवी से अलग हो चुके थे। वहीं बरसों बाद भी जब शिल्पा को होम ब्रेकर कहकर बार-बार ट्रॉल किया जाता था तब राज ने अपनी पहली बीवी को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए थे। कुछ साल पहले दी एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने अपनी पहली शादी के टूटने की वजह का खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी शादी शिल्पा की वजह से नहीं बल्कि कविता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से टूटी थी। क्योंकि कविता का उनकी बहन के पति यश के साथ अफेयर चल रहा था।

राज ने इंटरव्यू में तब यह भी कहा था कि उनकी मां, ड्राइवर और परिवार के अन्य सदस्यों ने कई बार00:03:42 दोनों को आपत्तिजनक स्थिति मेंंगे हाथों पकड़ा था। जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। यही नहीं राज ने कविता पर पैसों के लिए अपने तलाक को स्कैंडल का रूप देने का आरोप भी लगाया था। हालांकि राज के लगाए इन आरोपों पर कविता की तरफ से कभी कोई रिएक्शन नहीं आया।

Leave a Comment