शिल्पा शेट्टी कितनी एक एक्ट्रेस के तौर पर लोकप्रिय रही है उतनी है उनकी मेरी जिंदगी की चर्चा में रही है। राज कुंद्रा की शादी के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी काफी विवादों में फंसी हुई नजर आती है। आए दिन उन पर और उनके पति पर कोई आरोप लगा रहता है।
हाल ही में उनका 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जिसकी चलती शिल्पा और राज कुंद्रा को विदेश जाने पर रोक लगाई गई है। कोर्ट ने उन्हें 60 करोड़ चुकाने के बाद ही विदेश जाने की मंजूरी दी है। इस केस में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विदेश जाने पर रोक लगने के बाद शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट में बड़ा बयान दिया है।उन्होंनेअदालत से कहा है ‘राज कुंद्रा की कंपनी से मेरा कोई संबंध नहीं है.’ इसके जवाब में कोर्ट ने भी कहा कि अगर वो ये कहती हैं कि उनका राज कुंद्रा की कंपनी से कोई संबंध नहीं है, तो उन्हें अपने पति राज कुंद्रा से हलफनामा लिखवाकर ये बात दर्ज करवानी होगी.
अदालत का कहना है कि शिल्पा को पहले धोखाधड़ी के इस मामले में 60 करोड़ रुपये जमा करने होंगे. पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी को यही कहा था। शिल्पा शेट्टी को अब 16 अक्टूबर तक एफिडेविट फाइल करने के लिए कहा है।
