फेमस यूबरने पडकास्ट में दिया बीवी को तलाक। प्रेग्नेंट पत्नी को चीट करने के लगे आरोप। 2 साल भी नहीं चली शादी। बेटे की कस्टडी को लेकर खींचतान जारी। सोशल मीडिया पर हो रहा तगड़ा बवाल।
फैंस सुना रहे यूबर को खरी-खोटी। मशहूर करोड़पति यूबर ने अपनी पत्नी को एक पडकास्ट के दौरान तलाक दे दिया। [संगीत] इस खबर ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि प्रेगनेंसी के दौरान यूबर ने अपनी पत्नी कोचीट भी किया था। यहां हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के मशहूर ब्लॉगर और सबसे अमीर यूर्स में शुमार रजब भट्ट की। इस वक्त रजब अपनी आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ में आए भूचाल को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में एक [संगीत] पॉडकास्ट के दौरान रजब ने अपनी पत्नी ईमान से अलग होने का ऐलान कर दिया।
उनके तलाक के बयान ने लोगों को चौंका कर रख दिया है। कंट्रोवर्सी और इल्जामों के बीच यूबर ने साफ कर दिया है कि अब शादी को आगे ले जाना उनके लिए मुमकिन नहीं हो पाएगा। हद तो तब हो गई जब उन्होंने इसी दौरान तलाक दे दिया। शादी में आ रही परेशानियों पर बात करते हुए रजब ने कहा कि वह अब एक झूठे और दिखावे वाले रिश्ते को ढोने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शादी में सम्मान की भारी कमी थी। यूबर के अनुसार उनकी पत्नी ने उनकी मां को अपमानित किया।
वहीं उनके ससुराल वालों ने उनके पिता की हैसियत पर सवाल उठाए। रजब ने कड़े शब्दों में कहा कि अपने माता-पिता का अपमान सहकर वह इस रिश्ते को और मौका नहीं दे सकते। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि डेढ़ साल की शादी में उनकी पत्नी सिर्फ डेढ़ महीना ही उनके साथ रही और बाकी समय मायके में बिताया। अपने बेटे की वाहन को लेकर अजब काफी इमोशनल नजर आई।
उन्होंने साफ किया कि उनका जो कुछ भी है वह उनके बेटे का ही है और उन्हें अपने बच्चे से मिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। हालांकि बेटे की परवरिश किसके पास होगी इसका फैसला उन्होंने आने वाले समय और हालातों पर छोड़ दिया है। कहा जाता है विवाद तब और बढ़ गया जब ईमान के भाई ने रजब पर उनकी प्रेगनेंसी के दौरान चीटिंग करने का आरोप लगाया था। इस पर सफाई देते हुए रजब ने स्वीकार किया कि यूके में रहने के दौरान उनका एक पास्ट अफेयर था जिसे खत्म करने में उन्हें समय लगा। उन्होंने बताया कि उस लड़की के पति ने उन पर हमला कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर अपनी पत्नी ईमान से माफी मांग ली थी।
यूबर का कहना है कि माफी मांगने के बाद भी पुरानी बातों को बार-बार घसीटा गया जो कि गलत था। रजब भट्ट की प्रोफेशनल लाइफ की अगर बात करें तो वह पाकिस्तान के सबसे फेमस यूबर और ब्लॉगर हैं। जिसके चलते वह एक लैविश लाइफ जीते हैं। कहते हैं यूट्यूब से वह करोड़ों में कमाई करते हैं। रजब और ईमान ने बेहद शाही तरीके से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत वायरल भी हुई थी और अब इन दोनों का तलाक चर्चा का विषय बन गया है।
