इस फ्राइडे रिलीज हुई है प्रभास की फिल्म राजा साहब। प्रभास की फिल्म रिलीज होना उनके फैंस के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं। लेकिन राजा साहब जिस टाइम पर रिलीज हुई है, यह टाइमिंग बड़ी ही क्रूशियल है क्योंकि इस वक्त हिंदी फिल्म धुरंधर सभी तरफ छाई हुई है। अब रणवीर सिंह की धुरंधर के इस शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को क्या प्रभास की फिल्म राजा साहब टक्कर दे पाएगी? यह सामने आ चुका है क्योंकि फिल्म के पहले रिव्यूज और फिल्म के पहले दिन के कक्शंस आ चुके हैं।
जहां तक बात है रिव्यूज की तो रिव्यूज जो है फिल्म को मिलेजुले मिले हैं। एक तरफ तो वो लोग जो प्रभास को बाहुबली की नजर से देखते हैं और कहते हैं कि बाहुबली के बाद प्रभास ने वैसा काम नहीं किया। राजा साहब देखकर भी लोगों को वही लगा है कि यार वो बाहुबली वाली बात नहीं। वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं जो प्रभास के फैंस हैं जो प्रभास की फिल्म रिलीज़ को एक फेस्टिवल के रूप में एंजॉय करते हैं। यह फैंस तो प्रभास की मूवी के एक सीन को रिकक्रिएट करने के लिए एक मगरमच्छ भी थिएटर में लेकर गए। हालांकि वो मगरमच्छ नकली मगरमच्छ था। इनफैक्ट कई फैंस ने तो प्रभास को बड़े स्क्रीन पर देखकर थिएटर के अंदर ही आग लगानी शुरू कर दी जिसके वीडियोस वायरल है।
खैर यह पहली बार नहीं है। प्रभास की फिल्म पर अक्सर ऐसा ही माहौल होता है और फिल्म कैसी है या फिल्म के कक्शंस क्या है उससे ज्यादा खबरें आती है कि उनके फैंस ने क्या कर डाला और फैंस ने कैसे जश्न मनाया। लेकिन यह फिल्म बिजनेस है और यहां पर बात होती है फिल्म की कहानी कैसी है और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है?
तो जहां तक फिल्म की कहानी की बात है तो प्रभास की ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। लोगों ने प्रभास से विनती की है और कहा है कि प्लीज कुछ अच्छी स्क्रिप्ट लो और कुछ अच्छा काम करो। प्रभास का हाल साउथ इंडस्ट्री में वैसा ही हो रहा है जैसा बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान का हो रहा है। एक शानदार एक्टर लेकिन उसे ठीक से कोई यूज़ ही नहीं कर पा रहा है। बात करते हैं अब प्रभास की फिल्म के कक्शंस की तो प्रभास की फिल्म के पहले दिन के कक्शंस जो है राजा साहब के वो 54 करोड़ है जो कि फिल्म के हिसाब से बहुत ही अच्छे हैं।
अगर सैटरडे और संडे को भी यह कक्शंस मेंटेन रहे या आगे बढ़ते रहे तो फिर डेफिनेटली यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। लेकिन इन दिनों हमने फिल्मों का मैथ देखा है। पहले दिन फिल्म के कक्शंस बहुत अच्छे हो जाते हैं। कई सारी चीजें होती है। फैंस को टिकट्स दिए जाते हैं। फैंस खुद 50-5000 टिकट्स बांटते हैं और फिल्म को हिट कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन दूसरे तीसरे दिन फिल्म गिरने लगती है। तो पहले दिन के कक्शंस अच्छे हैं। लेकिन अगर यह फिल्म सेकंड डे और थर्ड डे यानी कि सैटरडे और संडे को गिरती है तो यह फिल्म हिट नहीं हो पाएगी। लेकिन अगर इस फिल्म के सैटरडे, संडे और मंडे तक के कक्शंस अच्छे ही चलते रहे तो कह सकते हैं कि प्रभास का एक शानदार कमबैक हो सकता है.
राजा साहब फिल्म से। जहां तक बात है धुरंधर की तो धुरंधर फिल्म ऑलरेडी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है और अभी जो राजा साहब के पहले दिन के कक्शंस है उसे देखकर यह कहना मुश्किल है कि यह धुरंधर को टक्कर दे पाएगी या नहीं दे पाएगी? क्योंकि दिन पहला है। सेकंड डे और थर्ड डे फिल्म का असली रंग बाहर आता है। तो उसके लिए थोड़ा वेट करना होगा।
फिलहाल हम तो यही चाहेंगे कि प्रभास का कमबैक हो। उनकी यह फिल्म शानदार बिजनेस करें क्योंकि प्रभास एक अच्छे एक्टर हैं। बाहुबली में लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया है और बाहुबली उनके करियर की एक ऐसी फिल्म बन गई है जिससे प्रभास के करियर को आंका जाता है कि बाहुबली जैसा बिजनेस अगर प्रभास के किसी दूसरी फिल्म ने नहीं किया तो वो फिल्म हिट नहीं। बस इसी की मार प्रभास को लग रही
