क्या लौट आया है राजा रघुवंशी !9 महीने बाद बेटे का दोबारा जन्म ?

[संगीत] इंदौर के मशहूर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी केस ने पूरे देश को दहला दिया था। पिछले कई महीनों से न्याय की गुहार लगा रहा। रघुवंशी परिवार गमगीन था। लेकिन अब हाल ही में इस परिवार में एक ऐसी खुशी की लहर आई जिसने दुखों के बादल छांट दिए। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ।

जिसे पूरा परिवार राजा की वापसी मान रहा है। दरअसल इसके पीछे जन्म के समय से लेकर काम्या के पुजारी की भविष्यवाणी तक की बात सामने आ रही है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि के बाद जब 13वीं हुई थी तब कामाख्या मंदिर के पुजारी का कहना था कि भाइयों में से किसी के घर राजा का दोबारा जन्म जरूर होगा। उनका कहना था कि राजा की मृत्यु स्वाभाविक नहीं है बल्कि उसको मारा गया है। इसलिए वह किसी ना किसी रूप में वापस आ ही सकता है।

विपिन ने बताया कि परिवार में कुल नौ भाई हैं। यह सुख उनके भाई सचिन के घर ही आया। वह मानते हैं कि पुजारी की बात सच साबित हो रही है। वहीं जिस दिन उनके भाई राजा रघुवंशी को मारा गया उस दिन भी ग्यारस थी। और बच्चे के जन्म के दिन भी ग्यारस ही था। राजा की दोपहर 2:40 पर हुई। ऐसा रिपोर्ट में बताया गया था। जबकि बच्चे का जन्म भी दोपहर 2:42 पर ही हुआ।

करीब एक ही समय होने पर परिवार को यह विशेष संयोग लग रहा है। उनका कहना है कि जिस समय राजा उनसे बिछड़ा था लगभग उसी समय वह फिर से उनके बीच लौट आया है। विपिन ने आगे बताया कि परिवार ने बच्चे का नाम भी राजा रखा है। यहां तक कि बच्चे को वेलकम करते वक्त भी राजा इज बैग लिखकर ही घर पर डेकोरेशन की गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी भाभी पहले राजा का बहुत ख्याल रखती थी और उसे अपने बच्चे की तरह मानती थी।

इसी वजह से बच्चे का नाम बिना कुंडली के ही राजा रखा गया। जैसे पहले उनके भाई का रखा गया था। वहीं परिवार का कहना है कि जो कुछ हुआ वह भगवान की मर्जी से हुआ। उनके शब्दों में मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है। यह बार-बार सुनने को मिल रहा है।

Leave a Comment