सूट-बूट पहने..हाथों में गिटार लिए.. शादी में परफॉर्म करते दिखे राहुल रॉय जबरदस्त ट्रोल हुए एक्टर !

शादी पार्टियों में गाने को मजबूर हुए आशिकी फेम राहुल रॉय। 35 साल बाद ऐसा हो गया हाल। बिहार के एक शादी में परफॉर्म करते दिखे एक्टर। हाथ में गिटार लिए बजा रहे आशिकी की फेमस धुन।

वीडियो हो गया जबरदस्त वायरल। आलोचना के बीच सपोर्ट में उतरे फैंस। बोले क्या शाहरुख रणवीर नहीं करते शादियों में डांस? आशिकी फिल्म बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद एक्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं एक शादी में राहुल रॉय अपनी फिल्म आशिकी का पॉपुलर गाना सांसों की जरूरत गा रहे हैं।

यही बात बहुत से इंटरनेट यूज़र्स को रास नहीं आई। कुछ का कहना है कि ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि राहुल को इस तरह शादियों में परफॉर्म करना पड़ रहा है। इसी बीच बहुत से फैंस राहुल के सपोर्ट में उतर गए। कह रहे हैं जो भी कर रहे हैं इज्जत के साथ कर रहे हैं।

लेकिन लेकिन लेकिन राहुल की परफॉर्मेंस के पीछे एक बहुत बड़ा ट्विस्ट है। सारा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। राहुल रॉय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में राहुल फुल सूट बूट और अपने पुराने अंदाज में नजर आए और स्टेज पर गाना गा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर बहुत से लोग नाराज हो गए कि उन्हें पैसों के लिए ऐसा नहीं करना चाहिए था।

जिसके जवाब में बहुत से फैंस उनके सपोर्ट में आ गए। देखिए वो क्या कह रहे हैं। एक यूजर कहते हैं भाई मेहनत से कमा रहा है।

चोरी तो नहीं कर रहा है। दूसरे यूजर लिखते हैं हालांकि इसमें क्या दिक्कत है? यह एक्टर होकर एक सामान्य शादी में जाकर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इसलिए दिक्कत हो रही है। एक और यूजर लिखते हैं। शाहरुख और रणवीर भी शादियों में परफॉर्मेंस देते हैं। अब इस वीडियो का असली सच आपको बताते हैं। दरअसल आशिकी फेम राहुल रॉय बिहार में मशहूर मैथ टीचर आर के श्रीवास्तव की भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार राहुल और आर के श्रीवास्तव बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसलिए जिन्हें यह लग रहा है कि राहुल पैसों के चलते किसी की शादी में गाना गा रहे हैं तो यह जानकारी बिल्कुल सही नहीं है। वो अपने दोस्त की लाडली भतीजी का खास दिन अटेंड करने गए थे।

वहीं जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं शादी में एक्टर सूट पहने हुए आशिकी फिल्म के लुक में नजर आए। उनके एक हाथ में गिटार था और अपने हिट गाने पर लिप्सिंक कर रहे थे। शादी के होस्ट ने मेहमानों से राहुल के लिए हुटिंग और उनके साथ गाने का आग्रह भी किया था। बताते चले राहुल रॉय जो अपनी पहली फिल्म आशिकी जो 35 साल पहले 1990 में आई थी।

इस फिल्म से राहुल रातोंरात मशहूर हो गए थे। वहीं जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि उन्हें 2020 में हुआ था। 2 साल पहले हुई इस घटना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सलमान खान ने उनके पेंडिंग मेडिकल बिल्स भरे थे। राहुल ने सुपरस्टार का शुक्रिया अदा किया और उनकी खूब तारीफ भी की थी।

Leave a Comment