राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी हाल ही में अपने दोस्तों आहाना रहेजा और रयश पटेल की शादी में शामिल हुए। राधिका और अनंत की शादी के फंक्शन के दौरान मस्ती करती हुई कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इन्हीं में से एक वीडियो में राधिका मर्चेंट अपनी दोस्त अहाना के संगीत सेरेमनी और कॉकटेल पार्टी में जमकर डांस करती दिख रही हैं। राधिका वीडियो में अपने दोस्तों के साथ फिल्म कभी खुशी कभी गम के गाने बोले चूड़ियां पर थिरकती नजर आई।
स्टेज पर उनकी स्माइल, कॉन्फिडेंस और ग्रेसफुल डांस मूव्स ने सभी का दिल जीत लिया। आप भी देखें यह वीडियो।
वहीं आनंद अंबानी भी दोस्तों के साथ ताल से ताल मिलाते दिखे। इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट ने सिल्वर वाइट शेड की बेहद एलगेंट साड़ी पहनी थी। स्टेज की लाइट्स पड़ते ही साड़ी में सिल्वर के साथ हल्की पिंकिश टोन झलक रही थी जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था।
