करिश्मा कपूर के बाद अब संजय कपूर की मां रानी कपूर भी पहुंची कोर्ट।

बिजनेसमैन संजय कपूर के मौत के बाद अब प्रॉपर्टी के लिए घर में घमासान शुरू हो गया है। इसमें अब एक नया विवाद सामने आया है। उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनकी एक्स पत्नी करिश्मा कपूर के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इस विवाद और प्रॉपर्टी में हिस्से में एक नए शख्स की एंट्री हुई है।

इस महिला ने भी कोर्ट के दरवाजे खटखटाए हैं। वही इन्होंने संजय कपूर की तीसरी पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है। संजय कपूर की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। संजय कपूर अपने पीछे कई करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं।

संजय के मरने के बाद अब उनकी प्रॉपर्टी के लिए खूब युद्ध चल रहा है। हाल ही में करिश्मा कपूर और उनके बच्चों ने प्रॉपर्टी के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं अब करिश्मा के अलावा संजय की मां रानी कपूर ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया से खुद के लिए भी प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया सचदेव पर संजय की मां रानी ने कई आरोप लगाए हैं। रानी कपूर ने कोर्ट में कहा, कि मेरा बेटा आज मुझे बिना छत के छोड़ गया। मैं 80 साल की हूं।

आज मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैंने वसीयत के बारे में पूछते हुए कम से कम 15 ईमेल लिखे हैं। दस्तावेज क्या है? एक शब्द भी मुझे नहीं बताया गया है। संजय की मां ने आगे बताया कि मुझे बताया गया है कि मेरे ईमेल अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है। यह सरासर गलत है।

₹100 करोड़ की प्रॉपर्टी मेरी होनी चाहिए। रानी ने प्रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि बस सचदेव आती है और शादी के 3 महीने के अंदर ही सब कुछ खत्म हो जाता है। मेरा बेटा आज मुझे बेसहारा छोड़ गया है। रानी कपूर ने आगे कहा कि वसीयत के बारे में यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि सोना कॉमस्टार की संपत्तियां बेची जा चुकी है। हमें नहीं पता कि इसे किसने बेचा। ₹500 करोड़ रुपए के शेयर सिंगापुर की एक संस्था को बेचे गए। मेरे साथ कोई भी दस्तावेज शेयर नहीं किए गए।

रानी ने प्रिया पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया है। अब देखने वाली बात होगी कि यह विवाद कहां जाकर रुकता है। क्या प्रॉपर्टी में अब तीन हिस्से होंगे या फिर प्रिया सचदेव किसी को भी प्रॉपर्टी अपने नाम नहीं करने देंगी।

Leave a Comment