बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव मुसीबत में पड़ते नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव जिनकी कल तस्वीरें आई थी कि उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका है उन्हें राजकुमार राव को लेकर अब खबर आ रही है कि उन्होंने जालंधर के कोर्ट में सरेंडर किया है।
सोशल मीडिया पर यह बात सुनकर राजकुमार राव के फैंस हैरान हो गए क्योंकि राजकुमार राव अपने काम से काम रखते हैं। कभी भी वह कंट्रोवर्शियल चीजों में पड़ते ही नहीं। गुनाह तो उनसे कोसों दूर है। तो आखिर राजकुमार राव से क्या हो गया कि उन्होंने जालंधर के कोर्ट में सरेंडर किया है। तो आपको बता दें कि यह मामला पुराना मामला है जिसके तहत राजकुमार राव को अब सरेंडर करना पड़ा है।
2017 में राजकुमार राव की फिल्म आई थी बहन होगी तेरी। इस फिल्म में श्रुति हसन उनके साथ नजर आई इस फिल्म को लेकर 2017 में ही जालंधर के एक शख्स ने कोर्ट में एक रिक्वेस्ट दायर की थी जिसमें उसने कहा था कि इस फिल्म के अंदर भगवान शिव का मजाक उड़ाया गया है और इसके तहत फिल्म के सभी मेंबर्स पर एक्शन लेना चाहिए जिसके बाद कोर्ट में यह मामला लंबे समय से चल रहा था।
फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, एक्टर्स सभी पर यह मामला लगाया गया था। राजकुमार राव को इस केस में ऑलरेडी बेल मिल गई थी। लेकिन पिछली बार सुनवाई में राजकुमार राव को कोर्ट में जाना था। लेकिन वह कोर्ट में पहुंच नहीं पाए। इस वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट इशू कर दिया था।
इस वारंट की वजह से ही राजकुमार राव को फॉर्मेलिटी पूरी करने के लिए कोर्ट जाना पड़ा। जहां पर पहले उन्होंने अपने आप को सरेंडर किया और उसके बाद उन्हें फिर से बेल मिल गई। आपको बता दें कि राजकुमार राव ने रिसेंटली अनाउंस किया कि वो और पत्रलेखा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं और उन्हें अपने फैंस के ब्लेसिंग्स की जरूरत है। राजकुमार राव फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन एक्टर है। हां, ये जरूर है कि इंडस्ट्री उनका टैलेंट ठीक से भुना नहीं पा रही।