भारतीय ओलंपिक संघकी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के पति वीर श्रीनिवासन का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों ने उनके देहांतकी जानकारी दी है। उन्होंने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
बता दें वी श्रीनिवासनसुबह ही अपने घर पर बेहोश हो गए। जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पतालमें ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। श्रीनिवासन के अचानक बेहोश होने के चलते उनको सडन दौरा की संभावनाजताई जा रही है। हालांकि इस बारे में परिवार की ओर से बयान आना बाकी है।
पीटी उषा और वी श्रीनिवासन की शादी साल 1991 में हुई थी। जिससे उनका इकलौता बेटा उज्जवल है। पीटी उषा और वी श्रीनिवासन के बेटे डॉक्टर विग्नेश उज्जवल है। जिनकी पत्नी कृष्णा है।
वहीं बातकरें कौन थे श्रीनिवासन तो वी श्रीनिवासन उड़न परी के नाम से मशहूरभारतीय एथलीट और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पीटी उषा के पति थे।
श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी कि सीआईएसएफ में डिप्टी एसपी के पद पर कुछ दिन पहले ही रिटायरहुए थे। पीटी उषा खुद भी कई बार कह चुकी हैं कि उनके पति उनके व्यक्तिगत और और व्यवसायिक जीवन के सबसे मजबूत स्तंभ रहे हैं।
श्रीनिवासन ने पीटी उषा को उनके खेल करियर में सहयोग देने के साथ उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स की स्थापना की। इतना ही नहीं उषा के राज्यसभा सदस्य रहते हुए उनका हमेशा साथ दिया है।
