राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी,शादी के सालगिरह पर मिली ‘लक्ष्मी’ की सौगात।

गम के माहौल के बीच बॉलीवुड में गूंजी किलकारी। राजकुमार राव उर्फ विक्की के घर में अब सचमुच आई स्त्री। शादी के 4 साल बाद राजकुमार पत्रलेखा को मिली लक्ष्मी की सौगात। वेडिंग एनिवर्सरी के दिन बेटी का हुआ जन्म। नए नवेले मम्मी पापा अब मनाएंगे दोहरा जश्न। शनिवार की सुबह की शुरुआत बॉलीवुड में खुशखबरी के साथ हुई है। जहां बीते कुछ दिनों से माया नगरी में गम और टेंशन का माहौल बना हुआ था। वहीं राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने घर में नन्ही मुन्नी परी के आने की खुशखबरी सुनाकर सभी को खुशी से झूमने का मौका दे दिया है।

जी हां, शादी के 4 साल बाद राजकुमार पत्रलेखा मम्मी पापा बन गए हैं। और इससे भी ज्यादा खास बात तो यह है कि 4 साल पहले ठीक आज ही के दिन कपल ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के सफर की शुरुआत की थी। और अब यह दोनों आज ही के दिन पेरेंटहुड के खूबसूरत सफर पर निकल पड़े हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर की सुबह अपनी शादी की चौथी सालगिरह के खुशनुमा मौके पर मम्मी पापा बन गए हैं।

बेटी के जन्म की खुशखबरी कपल ने अपने इंस्टा पेज पर एक प्यारा सा पोस्टर शेयर कर कर सुनाई है। पिंक कलर के पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें बेटी का आशीर्वाद दिया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर कर कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है। जैसे ही राजकुमार और पत्रलेखा ने बेटी के जन्म की गुड न्यूज़ जमाने के साथ शेयर की तो कपल को बधाइयों का तांता लग गया। तमाम फैंस और बॉलीवुड सेलिब्स कपल को मम्मी पापा बनने की बधाइयां दे रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने 9 जुलाई को बेबी ऑन द वे पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही दोनों अपने घर में नन्ही खुशियों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कई बार पत्रलेखा को क्लीनिक के बाहर भी देखा गया। और अब वेडिंग एनिवर्सरी के खुशनुमा मौके पर ही कपल को बेटी के रूप में जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा मिला है। आज कपल के घर में दोहरे जश्न का मौका है।

गौरतलब है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी से पहले 11 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की मुलाकात साल 2010 में हुई थी। अक्टूबर 2021 में राजकुमार राव ने पत्रलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था और इसके ठीक 1 महीने बाद 15 नवंबर को चंडीगढ़ में दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में चंद करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी कई वजह से चर्चा में रही थी। जहां दुल्हन बनी पत्रलेखा ने अपने घूंघट पर बंगाली कविता लिखवाई थी, वहीं राजकुमार ने भी अपनी दुल्हन पत्रलेखा से मांग में सिंदूर भरवाया था।

Leave a Comment