कैमरे के सामने एक्टर ने की अभद्र हरकत। पैप राजी को दिखाया गंदा इशारा। स्टाइलिश एंट्री के बाद अचानक बदला अंदाज। यह क्या कर बैठे स्टार किड? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मचा रहा बवाल। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बॉलीवुड एक्टर का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
वीडियो में एक्टर पहले तो बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं, लेकिन अगले ही पल उनका एक ऐसा रिएक्शन सामने आता है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, यह एक्टर मुंबई के बैंड्रा इलाके में स्पॉट हुआ जहां वो अपनी बाइक पर स्टाइलिश राइडर लुक में दिखाई दिए। ब्लैक आउटफिट, कूल एटीट्यूड और दमदार एंट्री से सब कुछ एकदम फिल्मी लग रहा था।
पैप्राजी भी उन्हें अपने कैमरों में कैद करने के लिए लगातार फोटो और वीडियोस ले रहे थे। लेकिन तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे माहौल को बदल दिया। कैमरों के सामने ही इस एक्टर ने पैपराजी की ओर मिडिल फिंगर दिखा दी। यह गंदा इशारा कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अब आप यही सोच रहे होंगे कि आखिर यह एक्टर है कौन? तो आपको बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि प्रतीक स्मिता पाटिल हैं जिसे आप प्रतीक बब्बर के नाम से भी [संगीत] जानते होंगे। जी हां, वही प्रतीक जो दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर राज बब्बर के बेटे हैं। हाल ही में प्रतीक ने अपने नाम में बदलाव किया था और अपनी मां को रिस्पेक्ट देने के लिए स्मिता पाटिल सरनेम अपनाया था।
इसी वजह से वह इन दिनों काफी चर्चा में भी बने हुए हैं। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले तो प्रतीक कैमरों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ते हैं। लेकिन जैसे ही पैपराजी उन्हें लगातार कैप्चर करते हैं, वह अचानक ही अभद्र इशारा कर देते हैं। [संगीत] उनके इस रिएक्शन को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स के अलग-अलग रिएशंस सामने आ रहे हैं।
कुछ लोग इस हरकत को गलत बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे उनकी पर्सनल स्पेस का मामला मानते हुए उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा स्टार किड हो तो इसका यह मतलब नहीं कि कुछ भी करोगे। तो दूसरे ने एक्टर के सपोर्ट में लिखा है शायद प्रतीक का मूड खराब होगा।
तो तीसरे ने लिखा कि राज बब्बर और स्मिता पाटिल जैसे लेजेंड्स के बेटे से यह उम्मीद नहीं थी। हालांकि यह पहली बार नहीं जब किसी स्टार का पापरा के साथ ऐसा बर्ताव देखने को मिला है। लेकिन इस तरह का गंदा इशारा करना फैंस को थोड़ा खटक रहा है।
वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक स्मिता पाटिल पिछले कुछ समय से अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। वो कई फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं और अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। आने वाले समय में भी उनके कुछ नए प्रोजेक्ट्स की चर्चा चल रही है। जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल उनका यह वायरल वीडियो ही सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें उनका यह बदला हुआ अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
