तू मेरा दिल तू मेरी जान ओ आई लव यू डैडी तू मेरा दिल तू मेरी जान ओ आई लव यू डैडी एक्टर सिंगर प्रशांत तमांग के यह आखिरी शब्द है जो उन्होंने अपनी बेटी के साथ गुनगुनाए थे। उनका लास्ट वीडियो एक कॉन्सर्ट वीडियो था जो कि सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी दुखी हैं। एक्टर सिंगर प्रशांत तमाम मांग का रविवार को नई दिल्ली में 43 साल की उम्र में कार्डियाक अरेस्ट से निधन हो गया। खबरों के मुताबिक उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में परफॉर्म किया था और वह बीमार पड़ने से पहले घर लौट आए थे
इंडियन आइडल 3 के विनर की निधन की खबर आने के बाद से फैंस ने सदमा और दुख जताया है। दुबई में उनके आखिरी परफॉर्मेंस में से एक का वीडियो फिर से सामने आया है। जिसमें फैंस कमेंट सेक्शन में शोक संदेश भेज रहे हैं। प्रशांत ने दुबई के क्लब योक एंड यति एवरेस्ट में लाइव परफॉर्म किया था। क्लब ने लिखा था एक शानदार परफॉर्मेंस अद्भुत वाइब और एक यादगार रात के लिए तैयार हो जाइए।
फैंस को 27 दिसंबर 2025 को उनका परफॉर्मेंस देखने के लिए इनवाइट किया गया था। उनके परफॉर्मेंस के बाद क्लब ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें फैंस [संगीत] के साथ इसकी एक झलक शेयर की थी। इसके अलावा उनकी बेटी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। किसी को क्या पता था कि इस मासूम बच्ची के सर से पिता का साया उठ जाएगा। आपको बता दें नेपाली सिंगर की मौत की खबर सुनकर फैंस ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में शोक संदेशों की बाढ़ लगा दी है। प्रशांत का रविवार को 43 साल की उम्र में नई दिल्ली में उनके घर पर निधन हुआ है। उनके दोस्त महेश सेवा ने पीटीआई को बताया कि एक्टर सिंगर का निधन जनकपुरी में हुआ। उन्होंने कहा आज सुबह करीब 9:00 बजे दिल्ली में उनके घर पर कार्डियाक रेस्ट से उनका निधन हो गया। परिवार उन्हें अस्पताल ले गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। मैं उनके अचानक निधन से सदमे में हूं। मैंने कुछ दिन पहले उससे बात की थी और वह बिल्कुल ठीक थे। दोस्त ने यह भी बताया उनका शव अभी भी अस्पताल में है।
परिवार को अभी यह तय करना है कि अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाए या दार्जिलिंग में। प्रशांत के दोस्त राजेश घटानी ने सोशल मीडिया पर उनकी निधन की खबर दी थी। उनका जन्म 1983 में दार्जिलिंग में एक नेपाली बोलने वाले गोर्खा परिवार में हुआ था। कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर काम करने के बाद जहां उन्होंने अपने पिता की नौकरी संभाली थी। प्रशांत ने 2007 में 24 साल की उम्र में इंडियन आइडल में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता जीत ली थी। प्रशांत ने गोर्खा पलटन, अंगालो, यो माया को और परदेसी जैसी नेपाली फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार पाताल लोक के सीजन 2 में देखा गया था। [संगीत] जहां उन्होंने डनियल लैचो नाम के एक हत्यारे का किरदार निभाया था। उन्हें सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में मरणोपरांत देखा जाएगा। जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
उनके परिवार में उनकी पत्नी गीता थापा और उनकी 4 साल की बेटी आर्या तमाम मांग है। फिलहाल पूरा परिवार इस दुख की घड़ी से [संगीत] टूट चुका है। आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।
