टूट रहा प्रियंका निक जोनास का रिश्ता, वेलेंटाइन डे पर दिखी मायूसी।

वैलेंटाइन डे पर मिला प्रियंका निक के बिगड़े रिश्ते का सबसे बड़ा सबूत। प्यार के स्पेशल दिन सामने आई दोनों के रिश्ते की सच्चाई। शादी के 8 साल बाद वाकई में मालती के मम्मी पापा के बीच चल रहे हैं इशूज़। तलाक की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर छाए सन्नाटे ने उड़ाए लोगों के होश। फिर शुरू हुई देसी गर्ल की शादी टूटने की चर्चा।

जी हां, वैलेंटाइन के खास मौके पर बॉलीवुड की देसी गर्ल उर्फ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जॉनस के रिश्ते को लेकर एक बार फिर तरह-तरह के दावे लोगों ने करना शुरू कर दिए हैं। प्यार के खास दिन पर प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्रा। पर निक के लिए कोई स्पेशल पोस्ट या रोमांटिक नोट ना देखने के बाद लोगों ने तलाक के वायरल दावों पर यकीन करना और भी तेजी से शुरू कर दिया है। कभी पार्क में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से लेकर कभी समंदर किनारे खुलम खुल्ला निक की बाहों में इश्क लड़ाने तक। प्रियंका और निक हमेशा बिना खास दिन के ही एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आते थे और प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते।

मालती के मम्मी पापा के सोशल मीडिया पर आए दिन एक दूसरे की रोमांटिक तस्वीरों को देखने के बाद हर दिन वैलेंटाइन से कम नहीं लगता था। लेकिन प्यार के असल दिन पर देसी गर्ल के सूखे पड़े Instagram को देखने के बाद लोगों ने शादीशुदा जिंदगी में गड़बड़ होने के दावे एक बार फिर तेजी से शुरू कर दिए हैं। अक्सर मालती के पापा पर प्यार लुटाने वाली प्रियंका को वैलेंटाइन के स्पेशल ओकेजन पर एक्टिव ना देख लोगों को बातें बनाने का मौका भी मिल गया है। दरअसल यह तो E-24 आपको बीते दो दिनों से अपडेट दे ही रहा है कि शादी के 8 साल बाद निक जॉनस और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते में दरार आने की खबरें तेजी से लोगों का ध्यान खींच रही है और यह भी दावे किए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ बस हैप्पी कपल होने का नाटक करते हैं। लेकिन असल में दोनों के बीच ना प्यार है और ना ही एक दूसरे के लिए सम्मान।

लेकिन तेजी से अपने टूटे रिश्ते के वायरल दावों पर देसी गर्ल प्रियंका ने चुप्पी तोड़ अपना रिएक्शन भी दिया था और साफ-साफ शब्दों में रिश्ते की सच्चाई को जमाने के सामने भी रख दिया था। साथ ही शादी के आठ सालों में हर दिन प्रियंका ने खुद निक के साथ होने का एहसास बताया था और यह भी बताया था कि निक के साथ होने से वह खुद को कितना ब्लेस्ड महसूस करती हैं। इस बात का खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा रिएक्शन भी दिया था। साथ ही साथ निक की कई खूबियों को भी लोगों के सामने रखा था और बहुत से लोगों ने प्रियंका के खुलासे को सुनने के बाद दोनों के रिश्ते की सच्चाई और गहराई पर यकीन भी किया।

तो बहुत से लोगों ने ट्रोलिंग का सिलसिला जारी रखते हुए वैलेंटाइन के खास मौके पर भी दोनों के रिश्ते को लेकर बातें बनाना शुरू कर दिया है और निक के लिए कोई खास या रोमांटिक पोस्ट ना डालने पर भी तरह-तरह के दावे शुरू कर दिए हैं। लेकिन वायरल दावे और कयास चाहे जितने भी हो लेकिन देसी गर्ल प्रियंका और निक के बीच कितना सच्चा और गहरा प्यार है यह बात सभी जानते हैं। और रही बात वैलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट ना करना यह तो एक्ट्रेस की पर्सनल चॉइस है कि वो कब कैसे और कितना अपनी लाइफ को लोगों के सामने दिखाना चाहती हैं।

Leave a Comment