आखिर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी ! जीजू राघव को दी ये सलाह

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया और उनकी जगह एक और सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त कर दिया। राघव ने इस फैसले पर रिएक्शन देते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें चुप कराया गया है।

हराया नहीं गया है। अब इस पर उनकी साली साहिबा यानी प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है। राघव चड्डा ने संसद में उठाए गए मुद्दों को उजागर करते हुए एक और [संगीत] वीडियो पोस्ट किया। उनकी साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने अब इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कमेंट्स में राघव का सपोर्ट किया।

राघव की शादी एक्ट्रेस परिनीति चोपड़ा से हुई है जो प्रियंका की चचेरी बहन है। नई पोस्ट में राघव ने संसद के कई सत्रों में उठाए गए अपने सभी मुद्दों का एक वीडियो शेयर किया। शिक्षा और रोजगार के बीच भारी अंतर से लेकर एक राष्ट्र एक चिकित्सा उपचार वेतन सूचकांक से लेकर भगत सिंह के लिए भारत रत्न की मांग तक राघव ने अपने कई विचारों को मिलाकर एक वीडियो बनाया है और इसे अपने Instagram अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो के साथ सिर्फ एक भारतीय तिरंगे का इमोजी लगाया गया है जो बढ़ते [संगीत] राजनीतिक विवाद के बीच एक शांत लेकिन तीखा संदेश देता है। प्रियंका ने पोस्ट पर दिल वाली आंखों और ताली बजाने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया जिससे यह हिंट मिलता है कि वह राघव के साथ खड़ी हैं।

राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव ने पहली बार अपना रिएक्शन भी दिया। एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो मैसेज में उन्होंने पूछा कि क्या संसद में जनहित के मुद्दे उठाना अपराध है? राघव चड्डा की जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया है जो बिजनेसमैन से सांसद बने हैं और पंजाब से आपके राज्यसभा सांसद हैं। दरअसल हाल के महीनों में तनाव चरम पर पहुंच गया क्योंकि राघव प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों पर रिएक्शन देने से दूर रहे। पार्टी के अंदरूनी सोर्सेज ने सवाल उठाने शुरू कर दिया कि क्या वह आपकी रणनीति को समझते हैं। राघव ने संसद में उठाए गए पब्लिक मुद्दों का हवाला देकर अपना बचाव किया।

वहीं आप नेताओं ने उन पर बड़े राजनीतिक मुकाबलों के बजाय नरम जनसपर्क पर भी ध्यान देने का आरोप लगाया।

Leave a Comment