प्रियंका चोपडा ने अपने गाउन से पोंछे मॉडल गीना संधू के आंसू।

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर उन्हें क्वीन क्यों कहा जाता है और क्यों वह सबके दिलों पर राज करती हैं।

इसकी बानगी प्रियंका की फिल्म द ब्लव के प्रीमियर पर देखने को मिली। यहां मॉडल गीना संधू प्रियंका चोपड़ा से बात करते-करते भावुक हो गई। उनके आंसू बहने लगे तो प्रियंका ने कुछ ऐसा किया कि ना सिर्फ गीना संधू बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया।

प्रियंका ने गीना के गिरते आंसुओं को तुरंत ही अपनी गाउन से पोछा और साथ में हंसते खिलखिलाते हुए पोज़ दिया। पहले आप भी देखें यह वीडियो। द ब्लव के इवेंट से इस वीडियो को मॉडल गीना संधू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

साथ में लिखा है सिर्फ एक लड़की ही अपने कोटियों और गाउन से आपके आंसू पोछेगी। वीडियो में गीना संधू प्रियंका से बात करती नजर आ रही हैं। बात करते-करते वह रो पड़ती हैं। प्रियंका उन्हें देखती है और तुरंत ही अपने गाउन का एक कोना पकड़ कर गीना के आंसू पोछती है।

Leave a Comment