चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से जमानत मिल गई है। उन पर ₹9 करोड़ का कर्ज था जिसका एक हिस्सा उन्होंने चुका दिया है। उनके जेल जाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनके सपोर्ट में आए थे। ताजा नाम प्रियदर्शन का है जिनके साथ राजपाल ने कई फिल्मों में काम किया है। राजपाल को मदद मिली इसलिए प्रियदर्शन ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट किया है। यही नहीं मेकर्स ने उनकी फीस भी बढ़ा दी है।
राजपाल ने प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी मालामाल वीकली भागमभाग चुपचुप के दे दनादन और ढोल जैसी फिल्मों में काम किया है। मिड डे से हुई बातचीत में प्रियदर्शन ने बताया मैं राजपाल को 20 साल से ज्यादा समय से जानता हूं। मैंने उन्हें पहली बार जंगल फिल्म में देखा था। तब मैं उनकी परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया था। उनके साथ मेरी पहली फिल्म मालामाल वीकली थी। उसके बाद उन्होंने मेरी ज्यादातर फिल्मों में काम किया है। मैंने अपनी अगली फिल्म के प्रोड्यूसर्स जुबली फिल्म से कहा कि वो राजपाल को उनकी मौजूदा फीस से ज्यादा पैसे दें।
ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हम उनकी मदद करना चाहते हैं। प्रोड्यूसर्स भी इसके लिए तैयार हो गए। मेरी फिल्म में राजपाल विलेन का किरदार निभा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राजपाल प्रति फिल्म एक से ₹2 करोड़ की फीस लेते हैं। मगर अब इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दरअसल प्रियदर्शन जुबली फिल्म्स के प्रोडक्शन में एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में पंकज त्रिपाठी लीड रोल करेंगे। वहीं राजपाल इसमें विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। प्रियदर्शन ने उन्हें भूत बंगला में भी कास्ट किया है। चर्चा है कि वह राजपाल को भूत पुलिस 2 में भी शामिल कर सकते हैं।
प्रियदर्शन के मुताबिक मुझे राजपाल की परेशानी के बारे में पता था। इसलिए मैं उन्हें अपनी हर फिल्म में काम देता रहा। मैंने उन्हें ऐड फिल्मों में भी मौका दिलाया है। वह कम पढ़े लिखे हैं। इसी वजह से उनसे इतनी बड़ी गलती हो गई है। लेकिन राजपाल दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं। इसके अलावा सिंगर गुरु रंधावा ने भी राजपाल यादव को अपने अगले म्यूजिक वीडियो के लिए साइन किया है। इस वीडियो में उनकी क्या भूमिका होगी यह अभी साफ नहीं है। खैर, राजपाल ने पिछले दिनों चेक बाउंस केस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। 19 फरवरी को शाहजहांपुर में उनकी भतीजी की शादी है।
उन्होंने इस शादी का हवाला देकर दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी डाली थी। 12 फरवरी को इस मामले में सुनवाई हुई तो जज ने उन्हें खूब फटकारा। उस दिन उन्हें जमानत भी नहीं मिल पाई। 16 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर दोबारा सुनवाई हुई मगर इस बार कोर्ट ने उन्हें बेल दे दिया। हालांकि उनके सामने शर्तें यह रखी गई है कि वो 16 फरवरी की दोपहर 3:00 बजे तक मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को ₹1.5 करोड़ चुकाएं। शाम होने तक दूसरी पार्टी के वकील ने कंफर्म किया कि राज्यपाल ने ₹1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया है।
तब जाकर उन्हें जेल से बेल मिल पाई है। ₹1 लाख के मुचलके पर कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत दी है। मगर इस दौरान कोर्ट ने राजपाल यादव का पासपोर्ट सरेंडर कर लिया है और इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
