आंखों में आंसू, चेहरे पर मातम और दिल में बेइंतहा दर्द। महज 8 साल में ही टूट कर बिखर गई प्रिया सचदेव की गृहस्ती। बीच सफर में ही हाथ छुड़ाकर चले गए संजय और पीछे रह गई रोती बिलखती बीवी। करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की तीसरी बीवी प्रिया की यह तस्वीरें उनके दिल का दर्द बयान करती नजर आ रही हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था। तो निधन के 8 दिन बाद यानी 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड स्थित विद्युत शब्दागृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
संजय के अंतिम संस्कार में परिवार और करीबी लोग शामिल रहे। संजय की एक्स बीवी करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे किियान के साथ अंतिम संस्कार में पहुंची थी। करिश्मा की छोटी बहन करीना और जीजा सैफ अली खान भी संजय को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अंतिम संस्कार में शामिल रहे। संजय कपूर के अंतिम संस्कार में पहुंचे करिश्मा और उनके बच्चों की कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें उन्हें रोते, बिलखते और टूटते हुए देखा जा सकता है। पूर्व पति के अंतिम संस्कार में रोती हुई करिश्मा की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई तो लोगों की निगाहें संजय की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव को तलाशने लगी। सभी के जेहन में सवाल उठा कि आखिर कहां है और किस हाल में है प्रिया? तो अब संजय कपूर के अंतिम संस्कार से उनकी तीसरी और मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें उनका इमोशनल ब्रेकडाउन देखा जा सकता है।
सफेद सूट पहने अपनी सूझी हुई आंखों से निकले आंसुओं को काले चश्मे से छिपाती प्रिया की यह तस्वीरें उनके दिल का दर्द बयान कर रही हैं। महज 8 साल में ही प्रिया की हंसती खेलती गृहस्ती बिखर गई है। उनके 7 साल के मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। संजय के निधन के बाद से ही प्रिया ने खुद को लोगों की निगाहों से दूर कर लिया था और संजय की निधन के 8 दिन बाद प्रिया पहली बार लोगों के सामने आई।
इस दौरान भी प्रिया ने खुद को मीडिया के कैमरों की निगाहों से दूर रखा। जहां करिश्मा अंतिम संस्कार की विधि के दौरान अपने बच्चों का सहारा बनी रही। वहीं प्रिया आंखों में आंसू और जुबान पर खामोशी लिए दूर से ही अपने पति के पार्थिव शरीर को देखती रहीं।
इकलौते बेटे को खोकर संजय कपूर की मां रानी कपूर का भी बुरा हाल है और संजय के अंतिम संस्कार में तो जैसे मां का कलेजा ही फट पड़ा। रानी कपूर खुद को संभाल नहीं पा रही थी। तो इस मुश्किल वक्त में उनका सहारा बनी रही बहू प्रिया। 2015 में पति को खोने वाली रानी कपूर को इस उम्र में बेटे की मौत का दर्द भी सहना पड़ रहा है और किसी भी मां के लिए यह दुख जिंदगी का सबसे बड़ा दुख है।
