प्रियंका के ससुराल में टूटा दुखों का पहाड़। निक जॉनस की बहन का हुआ निधन। प्रॉब्लम से जूझ रही थी पीसी की ननद। दर्द में तड़पते हुए तोड़ा दम। जवान निधन से जॉनस परिवार में पसरा मातम। जी हां, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के परिवार से यह झकझोर देने वाली खबर आई है। प्रियंका चोपड़ा की ननद और निक जॉनस की बहन का निधन हो गया है। जवान निधन से जॉनस परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक निक की बहन माया कीबेल महज 30 साल की थीं और लंबे वक्त से एक बेहद दुर्लभ और दर्दनाक बीमारी से जूझ रही थी। और अब बहन को खोकर चारों जॉनस ब्रदर्स दुख में डूब गए हैं। सबसे पहले तो आपको बता दें कि माया की बेलनिक जॉनस की सगी नहीं बल्कि मुंह बोली बहन थी। हालांकि दिल का यह रिश्ता खून के रिश्तों से ज्यादा गहरा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 साल की माया की बेल निक जॉनस की बचपन की दोस्त थी।
जॉनस ब्रदर्स माया को अपनी रियलसिस्टर की तरह चाहते थे। तो वहीं जॉनस बहू प्रियंका चोपड़ा के साथ भी माया का गहरा बॉन्ड था। लेकिन अब माया की बेवख़्त मौत ने जॉनस परिवार को गहरा झटका दिया है। माया की मौत की जानकारी उनकी मां कियोको केबल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके दी है। कियोको के मुताबिक उनकी बेटी बीते कई साल से विल्सन डिजीज से जूझ रही थी जो कि एक तरह की रेयर बीमारी है।
इस बीमारी की वजह से माया को अक्सर असहनीय दर्द सहना पड़ता था। कितनी रातें माया दर्द से तड़पते हुए रोते-रोते सो जाती थी। 7 मार्च की सुबह माया अचानक बेहोश हो गई थी। उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन जब तक उन्हें आईसीयू में ले जाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। माया ने हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। माया की मां के इस पोस्ट पर निक जॉनस ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
माया के निधन पर दुख में डूबे निक ने अपनी बहन को याद करते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा मेरी बहन हमेशा के लिए मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। निक जॉनस की मुंह बोली बहन के निधन की खबर से उनके फैंस भी दुख में डूब गए हैं। निक के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए फैंस उन्हें ढल्स बंधा रहे हैं और इस मुश्किल वक्त में हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं।
बता दें कि केबेल और जॉनस परिवारों के बीच गहरा रिश्ता था। माया चारों जॉनस ब्रदर्स के काफी करीब थी। लेकिन निक के साथ उनका रिश्ता बेहद गहरा था। बताया जाता है कि यह दोनों भाई-बहन की तरह सात पले बड़े। लेकिन माया के निधन से यह साथ छूट गया है। अपनी बहन जैसी करीबी दोस्त की मौत से निक दुख में डूब गए हैं।
वहीं दूसरी तरफ जॉनस बहू के एक बयान ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया है कि एक बार एक अनजान शख्स ने उनकी बेटी मालती का स्कूल से घर तक पीछा किया और बिना परमिशन के उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
जिसके चलते उन्होंने अपनी बेटी के लिए अलग से सिक्योरिटी स्टाफ हायर करने का फैसला किया ताकि कोई भी अनजान शख्स बिना परमिशन के मालती को कैप्चर ना कर पाए और [संगीत] मालती की प्राइवेसी रिस्क में ना आए।
