गोल्डन ग्लोब में छाई देसी गर्ल। निक ने सवारे बाल तो प्रियंका ने ठीक की पति की टाई। कपिल की केमिस्ट्री पर फिदा हो गए फैंस। प्रियंका ने किया निक की एक अजीब आदत का खुलासा। इंडियन एक्ट्रेस का वेस्टर्न अवतार हो गया वायरल। चाहने वालों ने लगाई तारीफों की झड़ी। ब्लू सफाया डायमंड नेकलेस, क्लासी ब्लू गाउन, खुले हुए बाल, ग्लॉसी मेकअप लगाए देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोस के साथ गोल्डन ग्लोब अवार्ड सेरेमनी में शिरकत की। और जैसे ही एस अरेबल कपल ने अवार्ड फंक्शन में एंट्री मारी, सारी की सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।
इस हसीन शाम से प्रियंका और निक की कई तस्वीरें और वीडियोस इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। इसी बीच प्रियंका ने निक की एक ऐसी आदत का खुलासा कर दिया है जिसे सुनने के बाद सभी लोग हैरान रह गए। तो 83वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड सेरेमनी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा छाई रही।
अवार्ड शो में प्रियंका प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुई। इस इवेंट में कई बड़े सितारों ने अपने खास अंदाज से रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। मगर ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस अंदाज से पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। इवेंट में प्रियंका ने पति निक जोस का हाथ थामकर स्वैग से एंट्री की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रही है। जैसा कि आप वायरल हो रही तस्वीरों में देख सकते हैं प्रियंका और निक कभी एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए दिखाई दिए तो कभी प्रियंका निक के सूट की बोट आई ठीक करती हुई नजर आई। निक ने भी अपनी लेडी लव पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हजारों कैमरों के सामने पोज़ देते हुए पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बालों को सवारते हुए दिखाई दिए। अवार्ड शो में अपने सीजलिंग केमिस्ट्री से प्रियंका निक ने हर किसी का दिल जीत लिया। उनका प्यार और खूबसूरत बॉन्ड दुनिया के सामने एक मिसाल बन गया है। फैंस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसी बीच जब इंटरव्यू सेशन हुआ उसमें प्रियंका ने निक की एक आदत का भी खुलासा किया। जब कपल से पूछ लिया गया कि घर में टीवी के रिमोट पर किसका कंट्रोल होता है? वाइफ का या हस्बैंड का? इस पर एक्ट्रेस निक को चिढ़ाते हुए कहती है कि टीवी पर वही चलता है जो उनके पति निक चाहते हैं और उन्हें लैपटॉप पर अपने पसंद के शोज़ देखने पड़ते हैं। यह सुनकर निक भी हंसने लगते हैं। दोनों की केमिस्ट्री और प्यार देखकर फैंस कपल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं लुक्स की अगर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा की तरह गोल्डन ग्लोब अवार्ड में अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को इंप्रेस कर दिया।
डार्क ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस किसी डीवा से कम नहीं लग रही थी। ब्लू गाउन के साथ प्रियंका ने डायमंड से जड़ा स्टेटमेंट नेक पीस कैरी किया। जिसके बीच में उनकी ड्रेस से मैचिंग नीले कलर का स्टोन लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर उनके पति निक ब्लैक टक्सीडो में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इस सूट के साथ वह अपनी वाइफ को खूब कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। कपल की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं और खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
