विदेशी मीडिया ने दी निक प्रियंका को । बेटी मालती की हालत देख घबराई देसी गर्ल। पापा निक ने बजाया गिटार तो मां प्रियंका ने सुनाए मंत्र। एक्ट्रेस ने बताया ट्रोैटिक एक्सपीरियंस। गुस्से से भर गए प्रियंका के फैंस। नन्ही मालती का हौसला बटोर रहा तारीफें। ग्लोबल स्टार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
दरअसल उन्हें और उनके पति निक जोस को अमेरिकी मीडिया ने धमकी दी। इसी बीच उनकी बेटी मालती मैरी की प्राइवेट डिटेल्स दांव पर लग गई। बेटी की हालत देख गर्ल बहुत घबरा गई थी। एक तरफ निक जोस मालती को गिटार बजाकर गाना सुनाते तो दूसरी तरफ प्रियंका नन्ही बेटी की सेहत में सुधार होने के चलते मंत्रों का जाप लगाती। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर चल क्या रहा है? तो पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं।
बता दें यह किस्सा मालती मेहरी के जन्म से जुड़ा हुआ है। यानी कि जनवरी 2022 का है। जैसा कि सभी जानते हैं मालती का जन्म के जरिए हुआ था। लेकिन कुछ कॉम्प्लिकेशन के चलते मालती प्रीमेच्योर पैदा हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका और निक ने मीडिया के दबाव में आकर मालती के जन्म की खबर पब्लिक की थी। उस वक्त वह अनाउंसमेंट के लिए तैयार नहीं थे।
उन्हें गया था। जी हां, यह एकदम सच है। और इस बात का खुलासा खुद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने किया है। एक पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने उस फेस को पर्सनली ट्रोैटिक बताया। एक्ट्रेस ने कहा सोचिए एक नई मां जो अपनी बच्ची को गोद में लेकर घर लाने के सपने देख रही हो। उसे अस्पताल के उस कमरे के बाहर इंतजार करना पड़े जहां मशीनों की आवाजें ज्यादा हो और यकीन कम। उन्होंने बताया कि में एक समय पर सिर्फ एक ही पेरेंट अंदर जा सकता था। यानी कि वो और निक जोस बारी-बारी से अपनी नन्ही सी बेटी के पास जाते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि यह सिर्फ एक मेडिकल चैलेंज नहीं था। यह एक इमोशनल टेस्ट भी था।
ऊपर से मीडिया का प्रेशर अलग। प्रियंका ने बताया कि वह अपनी बेटी के जन्म की खबर खुद अपने तरीके से शेयर करना चाहती थी। लेकिन जब खबर लीक होने का खतरा हुआ तो उन्हें मजबूर होकर अनाउंसमेंट करनी पड़ी थी। उन्होंने साफ कहा हम तैयार नहीं थे क्योंकि हमें नहीं पता था कि मालती के साथ क्या होने वाला है। उस वक्त पब्लिक स्टेटमेंट देना कितना मुश्किल रहा होगा यह समझना मुश्किल नहीं। कपल के अनुसार 3 महीने पूरे 3 महीने प्रियंका और निक ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ब्रेक लगा दिया था। कोई शूट नहीं, कोई म्यूजिक टूर नहीं, कोई ग्लैमरस अपीयरेंस नहीं।
बस अस्पताल, डॉक्टर, दुआएं और इंतजार। एक्ट्रेस ने बताया कि इन मुश्किल दिनों में भी उन्होंने उम्मीद नहीं हारी। निक अपना गिटार लेकर आते थे और मालती के लिए गाना गाते थे। वहीं प्रियंका एक छोटा सा आईपॉड लाती थी जिसमें उनके मंत्र चलते रहते थे।
बता दें प्रियंका ने मालती को बहुत प्यारी और अनमोल बताया। उन्होंने कहा कि इस दुनिया में आने का उसका सफर आसान नहीं था। वहीं अब प्रेजेंट की बात करें तो प्रियंका और निक्की लाडली मालती मैरी 4 साल की हो गई हैं और बहुत हेल्दी और हैप्पी हैं।
