हाल ही में मिलान फिल्म फेस्टिवल से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। जी हां, तस्वीर में पॉप स्टार दुआ लीपा और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा एक ही फ्रेम में नजर आती हैं। लेकिन दावा किया जा रहा है कि दुआ लीपा ने प्रियंका चोपड़ा को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया।
अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में वह पहचान नहीं मिल पाई है जिसकी उनसे उम्मीद थी या फिर यह सिर्फ एक गलतफहमी है जो एक छोटी सी तस्वीर में दिखाई जा रही है। दरअसल जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग राय सामने आने लगी। एक तरफ कुछ लोग कह रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा जो सालों से इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं उन्हें अब भी हॉलीवुड सर्कल में पूरी तरह एक्सेप्ट नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस इस बात को पूरी तरह खारिज कर रहे हैं और इसे सिर्फ कैमरा एंगल या एक मोमेंट का गलत इंटरप्रिटेशन बता रहे हैं। अगर प्रियंका चोपड़ा के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने क्वांटिको जैसे शोज़ से लेकर कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि इंटरनेशनल ब्रांड्स और रेड कारपेट इवेंट्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
वहीं दूसरी तरफ दुआ लीपा म्यूजिक इंडस्ट्री की एक बड़ी ग्लोबल आइकॉन है और ऐसे बड़े इवेंट्स में कई बार सेलिब्रिटीज के बीच छोटी-छोटी इंटरेक्शन मिस हो ही जाती है। जिसे बाद में बढ़ा चढ़ा कर दिखाया जाता है। ऐसे में क्रिटिक्स का कहना है कि इस वीडियो से यह साफ झलकता है कि प्रियंका चोपड़ा अभी हॉलीवुड के इनर सर्कल में पूरी तरह फिट नहीं हो पाई हैं।
लेकिन क्या सिर्फ एक वायरल फोटो के आधार पर इतना बड़ा कंक्लूजन निकालना सही है? सच यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर चीज पूरी सच्चाई नहीं बताती। कई बार एक सेकंड का मोमेंट पूरी कहानी बदल देता है।
