मांग में लाल सिंदूर, माथे पर सुर्ख बिंदी, सिर पर पल्लू, मां दुर्गा के सामने झुकाया सिर और आंचल में लिया प्रसाद। अमेरिका की बहू ने एक बार फिर दिखाए शुद्ध भारतीय देसी संस्कार। आखिर यूं ही प्रियंका को बॉलीवुड की ओजी देसी गर्ल नहीं कहा जाता।
भले ही वह अब अमेरिका जहां बसी हो लेकिन दिल तो खालिस देसी है। तभी तो सात समंदर पार विदेशियों के बीच रहकर भी प्रियंका अपने भारतीय संस्कारों को नहीं भूली हैं। और एक बार फिर भारत की बेटी ने अपने इन्हीं संस्कारों से लोगों का दिल जीत लिया। साथ ही साथ एक ही झटके में कई बॉलीवुड हसीनाओं पर भी भारी पड़ गई। दरअसल प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड बुलगारी के इवेंट में हिस्सा लेने के लिए इन दिनों मुंबई आई हुई हैं और मुंबई इस वक्त मां दुर्गा के रंग में रंगा हुआ है और भक्ति में डूबा हुआ है। तो फिर प्रियंका भला कैसे पीछे रहती?
दुर्गाष्टमी के मौके पर प्रियंका मुखर्जी परिवार की तरफ से हर साल आयोजित होने वाले नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनी दुर्गा पूजा में पहुंची। जहां प्रियंका अपनी पहली झलक से ही लोगों का दिल जीत ले गई। बैंगनी कलर का सूट पहने, मांग में लाल सिंदूर, माथे पर बिंदी लगाए और बालों को स्लीप टाइट पन में बांधे प्रियंका बेहद सादे रूप में दिखी। देसी गर्ल की यह सादगी लोगों का दिल छू ले गई।
पूजा पंडाल में आते ही प्रियंका सबसे पहले तनषा मुखर्जी से मिलती हैं। फिर प्रियंका को देख अयान भी वहां आते हैं। इसके बाद प्रियंका मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए आगे बढ़ जाती हैं। खास बात यह रही कि जैसे ही प्रियंका मां दुर्गा की मूर्ति के सामने आती हैं और पंडित जी से तिलक लगवाती है तो कंधे पर डाला दुपट्टा फौरन अपने सिर पर ले लेती हैं। इसके बाद जब पंडित जी प्रियंका को देवी का प्रसाद देते हैं तब भी वह सीधा हाथ में लेने की बजाय अपना आंचल फैला देती हैं। अब प्रियंका का यही जेस्चर लोगों का दिल जीत ले गया है। हर तरफ प्रियंका के संस्कारों की तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने लिखा कुछ सेलिब्रिटी पब्लिक प्लेस पर ट्रेडिशन और सेल्फ एक्सप्रेशन के बीच खूबसूरती से बैलेंस बनाते हैं।
यही असली आकर्षण है। एक और ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते हुए लिखा है कि वह किसी सिंपल और गर्ल नेक्स्ट डोर की तरह लग रही है। हमेशा एक इंस्पिरेशन। प्रियंका 10-15 मिनट पंडाल में रुकी। इस दौरान उन्होंने अयान तनीषा से बातें की। लोगों संग तस्वीरें खिंचवाई और फिर अयान उन्हें हाथ पकड़ वहां से ले गए। प्रियंका के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने बैंगनी कलर का कुर्ता प्लाजो पहना था। जिसके गले और बॉटम पर सिल्वर बॉर्डर का काम था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीसी के सूट की कीमत ₹32,890 है। कानों में हैवी एयरिंग्स पहने मिसेज जॉनस ने अपने लुक को कंप्लीट किया था।