करवा चौथ से पहले प्रियंका निक की लव स्टोरी में आया ट्विस्ट। देसी गर्ल और विदेशी जीजू के बीच हुई किसी तीसरे की एंट्री। निकोलस के प्यार में पड़ी मालती की मम्मी। निक को भुलाकर हाथ में लगवाई निकोलस के नाम की मेहंदी। बस चंद घंटों का इंतजार और फिर निकलेगा करवा चौथ का चांद। देश भर में करवा चौथ के त्यौहार की तैयारियां चल रही हैं। हर सुहागन अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है।
बॉलीवुड में भी करवा चौथ की रौनक खूब देखने को मिलती है। तो वहीं सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखना नहीं भूलती। भले ही निक जोस से शादी कर देसी गर्ल अमेरिका की बहू बन गई है लेकिन दिल से तो पीसी आज भी खालिस हिंदुस्तानी है। लेकिन लेकिन लेकिन इस साल करवा चौथ से ठीक पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जॉनस की स्टोरी में आ गया है ट्विस्ट।
मिस्टर एंड मिसेज जोस के बीच हो गई है किसी तीसरे की एंट्री। क्योंकि पीसी ने अपने हाथों में निक को भूल लगवाई है किसी निकोलस के नाम की मेहंदी। जिसे देखी गर्ल के फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं और निक जीजू की जगह लेने वाला यह निकोलस कौन है उसके बारे में पता लगाने में जुट गए हैं। तो बता दें कि ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि निक ही निकोलस है।
जी हां, निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जॉनस है। हालांकि वो दुनिया भर में अपने फैंस के बीच अपने पेन नेम निक जॉनस के नाम से फेमस हैं। हर बार अपने हाथ में निक के नाम का इनिशियल एन लिखवाने वाली प्रियंका ने इस बार पति का पूरा नाम निकोलस लिखवाया है। यही वजह है कि प्रियंका की मेहंदी देख ज्यादातर फैंस कंफ्यूजन में पड़ गए। बहरहाल यह तस्वीर देख साफ जाहिर है कि प्रियंका ने भी अमेरिका में करवा चौथ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए वह इस कदर एक्साइटेड हैं कि उन्होंने दो दिन पहले ही अपने हाथ में शगुन की मेहंदी लगवा ली है। प्रियंका के हाथों पर मेहंदी का रंग चढ़ चुका है। प्रियंका ने फेमस मेहंदी आर्टिस्ट शरीन चारणिया से अपने हाथों में मेहंदी लगवाई है।
एक्ट्रेस ने अपने दोनों हाथों में सेम डिजाइन लगवाया है। भारी डिज़ाइन चुनने की बजाय प्रियंका ने बेहद सिंपल और सादा डिज़ाइन चुना। जिसकी हाईलाइट बना है प्रियंका की हथेली में बीच में लिखा निक का पूरा नाम। प्रियंका ने अपने हाथ में हिंदी में निक का पूरा नाम निकोलस लिखवाया है। वैसे सिर्फ प्रियंका ही नहीं उनकी नन्ही लाडली मालती ने भी मम्मा की देखादेखी अपने हाथ में मेहंदी लगवाई है।
जिसकी झलक प्रियंका ने इस फोटो में दिखाई है। मालती के हाथ पर फूल और तितली का क्यूट डिजाइन बनाया गया है। यह तस्वीर साबित करती है कि प्रियंका अपनी लाडली को भारतीय संस्कार भी खूब सिखा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जॉनस के साथ रॉयल स्टाइल वेडिंग की थी। जहां कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हिंदू परिवार की बहू बनकर भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। वहीं प्रियंका जॉनस परिवार की बहू बनने के बाद भी भारतीय तीज त्यौहार नहीं भूली हैं। वह हर साल करवा चौथ का व्रत पूरे विधि विधान से रखती हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2
