मशहूर एक्ट्रेस प्रिया मराठी की सुहागन की तरह हुई विदाई, बीमारी के चलते छोड़ी दुनिया।

पंचतत्व में विलीन हुई प्रिया मराठी। पत्नी का निर्जीव शरीर देख टूट कर बिखर गए पति शांतनु। सुहागन विदा हुई मशहूर एक्ट्रेस प्रिया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। पति ने खोई सुधबुध। टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे आज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। नम आंखों से परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई दी है। शेफाली जरीवाला के बाद टीवी इंडस्ट्री ने अपना एक और चमकता हुआ सितारा खो दिया।

पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का आज सुबह निधन हो गया। आपको बता दें महज 38 साल की उम्र में कैंसर के चलते एक्ट्रेस ने जान गवा दी। जिसके चलते उनके पति शांतनु माघे और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। किसी को यकीन ही नहीं आ रहा है कि ऐसा कुछ हुआ है। आज 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जब यह दुखद खबर सामने आई कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 की उम्र में निधन हो गया है तब उनके फैंस के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई थी। मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने 31 अगस्त 2025 को मुंबई में अंतिम सांसे ली।

बताया जा रहा है वह पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थी। बीमारी से जूझते हुए उन्होंने आज इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रिया लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रही थी। उनका कैंसर का इलाज भी चल रहा था। मगर अफसोस वह इस बीमारी से उभर नहीं पाई और बीमारी से लड़ते हुए आज रविवार 31 अगस्त की सुबह उनका निधन हो गया।

प्रिया सिर्फ 38 साल की थी। इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस के यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से उनके पति और परिवार समेत फैंस को भी तगड़ा झटका लगा है। उनके तमाम करीबी लोग सदमे में आ गए हैं। अब आपको प्रिया के जीवन के बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उनकी परवरिश और पालन पोषण भी यहीं हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई भी मुंबई से ही की थी।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को पूरा भी किया। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रिया मराठे छोटे पर्दे की जानीमानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ स्टैंड अप कॉमेडियन भी हैं। उन्होंने कई पॉपुलर हिंदी और मराठी शोज़ में काम किया था। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता और उनके निधन की खबर ने लाखों फैंस का दिल भी तोड़ दिया।

बताते चल प्रिया ने मराठी सीरियल से अपनी टीवी जर्नी की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बालाजी टेली फिल्म्स के कसम से शो में विद्या बाली के किरदार में नजर आई थी। उन्हें कॉमेडी सर्कस के पहले सीजन में भी देखा गया था।

वहीं प्रिया ने टीवी के पॉपुलर और हिट शो पवित्र रिश्ता में भी काम किया था। इस शो में वह वर्षा की भूमिका में नजर आई थी। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। आज फैंस और टीवी सेलेब्स प्रिया को नम आंखों से याद कर रहे हैं। प्रिया की मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

Leave a Comment