प्रिया मराठे की अंतिम विदाई का वीडियो हुआ वायरल।

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस और मशहूर कॉमेडियन प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं रही। 38 साल की उम्र में कैंसर से लंबी जंग लड़ते हुए उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। उनकी निधन की खबर से फैंस और टीवी इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। पवित्र रिश्ता में वर्षा सतीश के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रिया मराठे ने अपने दमदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता।

मराठी और हिंदी दोनों टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ चुकी प्रिया की अचानक मौत ने हर किसी को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादें ताजा कर रहे हैं।

23 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मी प्रिया मराठे ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टीवी सीरियल या सुखा नोया से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता से मिली। जिसमें उन्होंने वर्षा सतीश का अहम किरदार निभाया था।

इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके अलावा वे कसम से बड़े अच्छे लगते हैं जैसे हिट शोज़ में भी नजर आई थी। वहीं कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस में उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खूब हंसाया था और एक अलग फैन बेस बना दिया।

Leave a Comment