पति संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दी और कहा कि हमारे पिता की प्रॉपर्टी में हमें भी हक दिया जाए। इधर संजय कपूर की थर्ड वाइफ प्रिया सचदेवा ने कोर्ट में कहा है कि संजय कपूर अपनी सारी प्रॉपर्टी मेरे नाम करके गए हैं तो बच्चों को हक नहीं है प्रॉपर्टी में हक मांगने का।
अब प्रिया सचदेवा ने करिश्मा कपूर और उनके बच्चों को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। प्रिया सचदेवा ने कहा है कि संजय कपूर के जाने के बाद से ही करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों का खर्चा वह खुद उठा रही है।
जिसमें उनकी एजुकेशन, उनकी ट्रैवलिंग, उनकी क्लब मेंबरशिप और बाकी जितने भी खर्चे हैं, वह सारे प्रिया सचदेवा उठा रही है। इनफैक्ट प्रिया सचदेवा ने कहा है कि इन खर्चों में कुछ खर्चे तो खुद करिश्मा कपूर के भी हैं। अब प्रिया के इन एलिगेशंस ने सभी को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर यही चर्चा शुरू हो गई है कि क्या करिश्मा कपूर अपनी सौतन से अपने खर्चे उठवा रही है यह तो कोर्ट में ही पता चलेगा कि जो भी चीजें इस कहानी में खुलकर सामने आ रही है यह बेहद हैरान कर देने वाली है।
प्रिया सचदेवा ने उस अमाउंट का भी खुलासा किया है जो वह संजय कपूर के जाने के बाद करिश्मा और उनके बच्चों को दे चुकी है। तकरीबन ₹100 करोड़ प्रिया सचदेवा की तरफ से करिश्मा के बच्चों को संजय कपूर की निधन के बाद जा चुके हैं।
प्रिया सचदेवा ने कहा है कि मेरे पति ने पिछले साल मार्च में एक विल बनाई थी और उस विल में उनके सारे एसेट्स की हकदार मैं थी। किसी भी बच्चे को उस प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने का हक नहीं दिया गया है। हालांकि करिश्मा और उनके बच्चों ने इस विल को मानने से इंकार कर दिया है और कहा है कि यह विल फैब्रिकेटेड है। यह नकली विल है।
