‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस का निधन, बीमारी के सामने हारी जिंदगी।

पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन। टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर महज 38 साल की उम्र में हारी जिंदगी की जंग। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। बीमारी से जंग हार गई अंकिता लोखंडे की ऑन स्क्रीन बहन। टीवी इंडस्ट्री से इस वक्त की सबसे दुखद खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद हर कोई चौंक गया है। टेलीविजन शो पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है। उन्होंने शो में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाया था। जिससे वह घर-घर में मशहूर हो गई थी।

आपको बता दें महज 38 की उम्र में एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस को कैंसर था जिसके ट्रीटमेंट के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रिया मराठे के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि प्रिया अब इस दुनिया में नहीं रही। एक्ट्रेस के परिवार में मातम पसर गया है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उनकी निधन की खबर से इंडस्ट्री सदमे में है। फैंस भी शोक में हैं। निधन को लेकर सारी जानकारी आपको विस्तार से बताते हैं। टीवी की फेमस एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है।

प्रिया ने कई टीवी शोज़ और वेब सीरीज में काम किया है। लेकिन उन्हें नेम और फेम टीवी शो पवित्र रिश्ता से मिला। जिसमें वह अंकिता लोखंडे की कोस्टार थी। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में मीरा रोड स्थित घर पर उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ सालों पहले एक्ट्रेस को कैंसर हुआ था। वह बीमारी से रिकवर भी कर रही थी। लेकिन कुछ समय पहले फिर एक बार कैंसर उनकी बॉडी में फैलने लगा और उनके शरीर ने ट्रीटमेंट पर रिस्पांस करना बंद कर दिया। जिसके बाद रविवार 31 अगस्त को एक्ट्रेस प्रिया मराठे ने आखिरी सांसे ली। उनकी निधन की खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। अभी टीवी इंडस्ट्री शेफाली जरीवाला के निधन के गम से उभर ही रही थी कि अब प्रिया के निधन की खबर से एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

बता दें कि प्रिया मराठे को शो पवित्र रिश्ता से खूब शोहरत मिली थी। शो में वह नेगेटिव रोल में थी। उनके कैरेक्टर का नाम वर्षा देशपांडे था। प्रिया ने कसम से कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार उत्तर बड़े अच्छे लगते हैं। भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, सावधान इंडिया, भागे रे मन, साथ निभाना साथिया जैसे कई शोज़ किए जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। बता दें प्रिया मराठी ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था।

प्रिया मराठी टीवी का एक जाना पहचाना चेहरा थी जो अब इस दुनिया में नहीं रही। वहीं आपको बता दें प्रिया को आखिरी बार एक मराठी शो में देखा गया था। यह शो जून 2024 में खत्म हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह करीब 1 साल से टीवी से दूर थी। वहीं सोशल मीडिया पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने 11 अगस्त 2024 को अपना आखिरी पोस्ट किया था।

Leave a Comment